
भले ही देश में पहले शादी के बाद हनीमून पर जाने का चलन नहीं था। लेकिन आजकल लगभग हर कोई हनीमून मनाने के लिए बाहर जाता है। हनीमून के दौरान ही कपल्स एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं, क्योंकि वह अकेले में एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं।
इसे शादीशुदा लाइफ की अच्छी शुरुआत के साथ भी देखा जाता है। क्योंकि कपल्स को साथ में अकेले समय बिताना है, इसलिए वह देश में ही स्थित खास जगह पर घूमने जाने का प्लान बना लेते हैं। लेकिन कई कपल्स ऐसे हैं, जिन्हें विदेश की यात्रा करना पसंद होता है। वह अपने पार्टनर के साथ विदेश में हनीमून मनाना चाहते हैं, लेकिन बजट कम होने की वजह से वह प्लान कैंसिल कर देते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम 40 हजार के बजट वाले लोगों के लिए विदेश यात्रा का प्लान बताएंगे।

अगर आप विदेश की यात्रा प्लान कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको उन देशों का चयन करना चाहिए, जहां की फ्लाइट ज्यादा महंगी नहीं है। क्योंकि कम बजट वाली फ्लाइट से यात्रा करना ही आपको सस्ता पड़ सकता है। कम बजट वाली फ्लाइट में सबसे पहले नाम आता है श्रींलका।
इसे भी पढ़ें- इन 3 सबसे शानदार रोड ट्रिप्स पर एक बार जरूर जाएं

हनीमून कपल्स के लिए मालदीव तो बेस्ट जगह है। साथ ही, भारत ये मालदीव के लिए फ्लाइट भी काफी सस्ता है। 8000 से 9000 में आपको एक तरफ की फ्लाइट टिकट मिलेगी। आने जाने का दो लोगों का खर्चा 32000 तक जाएगा। (इन खूबसूरत डेस्टिनेशन्स पर जाना न भूलें)
इसके बाद आप वहां 2000 रुपये तक के होटल बुक करें। खाने का खर्चा आपका एक दिन का 1500 से 2000 तक आएगा। ध्यान रखें कि आप स्ट्रीट फूड खाएंगे, तो आपका खर्चा 1500 से 2000 तक आएगा। यह देश भी भारतीयों के लिए वीजा फ्री है।
इसे भी पढ़ें- पूरे साल नहीं गए कहीं घूमने, तो मात्र 5000 में इस तरह प्लान करें ट्रिप

भारत से मलेशिया के लिए आपको 9000 से 10000 रुपये में फ्लाइट टिकट मिलेगी। यानी दो लोगों पर फ्लाइट टिकट का खर्चा 36000 तक आसानी से चला जाएगा। एक बार जब अपने आने-जाने की टिकट ले लेंगे, तो आपको यह ट्रिप बेहद सस्ती लगेगी। क्योंकि यहां रहने और खाने का खर्चा ज्यादा नहीं है। आपको 2000 में आसानी से होटल मिल जाएंगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।