आज देश की महिलाओं के लिए कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं रह गया है। वे हर क्षेत्र में काम कर रही हैं और अपनी पहचान बना रही हैं। 21वीं सदी में सबसे बड़ा बदलाव यह देखा गया कि महिलाएं अब आगे बढ़कर निर्णय ले रही हैं, अपने करियर को चुन रही हैं और बिना दबाव के अपने जीवन के फैसले खुद ले रही हैं। यही वजह है कि आज महिलाएं बड़े-बड़े ओहदों पर हैं और अपने साथ सैकड़ों लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही हैं। महिलाएं अन्य क्षेत्रों की तरह बिजनेस के क्षेत्र में भी अपने कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं। वे लीडरशिप के साथ स्वयं प्रोडक्ट और सर्विस का निर्माण कर रही हैं, उसकी मार्केटिंग में अपना योगदान दे रही हैं और सबसे जरूरी चीज अपने महत्वपूर्ण फैसलों से बिजनेस और कंपनी के भविष्य को संवार रही हैं। व्यक्तिगत रूप से भी महिलाएं अपनी क्रिएटिविटी और इनोवेशन का प्रदर्शन करके सफलता का मुकाम हासिल कर रही हैं।
24 फरवरी 2025 को HerZindagi का WomenPreneurs Awards 2025 फिर से आ रहा है, जहां महिला उद्यमियों की सफलता और उनकी लीडरशिप को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में कई विजनरी महिला लीडर्स, अधिकारी और उद्यमी जुड़ेंगी। यह समारोह ज्ञान से भरपूर रहने वाला है, जहां पैनल डिस्कशन और फायरसाइड चैट के माध्यम से उद्योग से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों, महिलाओं के उद्योग में योगदान आदि पर चर्चा होगी। इस समारोह के नॉलेज और इकोसिस्टम पार्टनर Ficci, कम्यूनिटी पार्टनर Wommanovator, डिजिटल मीडिया पार्टनर Daily Hunt और फ्रेगरेंस पार्टनर Fronzie Folksy हैं।
WomenPreneurs Awards 2025 में स्पेशल गेस्ट के रूप में सोनल गोयल (IAS, सचिव, त्रिपुरा सरकार) बांसुरी स्वराज (वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय, संसद सदस्य, नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और सचिव भाजपा दिल्ली) को आमंत्रित किया गया है।
सोनल गोयल,IAS, 2008 बैच पिछले एक दशक से अधिक समय से राष्ट्र की सेवा में समर्पित हैं। वह वर्तमान में नई दिल्ली में त्रिपुरा भवन में रेजिडेंट कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। जुलाई 2016 में सोनल हरियाणा कैडर में शामिल हुईं और अपनी अंतिम पोस्टिंग में उन्होंने गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) की CEO और गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) की एडिशनल CEO के रूप में कार्य किया। सोनल को सितंबर 2016 में नीति आयोग, संयुक्त राष्ट्र और MyGov द्वारा भारत में बदलाव लाने वाली शीर्ष 25 महिलाओं में शामिल किया गया था।
बांसुरी स्वराज एक भारतीय वकील और राजनीतिज्ञ हैं। वह नई दिल्ली से लोकसभा की सदस्य हैं। उन्होंने 2024 में 18वीं लोकसभा के सांसद के रूप में अपना पहला चुनाव जीता। Warwick विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में बी.ए. (ऑनर्स) स्नातक की पढ़ाई करने वाली बांसुरी स्वराज के पेशेवर पोर्टफोलियो में अनुबंधों, अचल संपत्ति, कर, अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थता, साथ ही कई आपराधिक मुकदमों से जुड़े विवादों से निपटने का एक विविध मिश्रण है।
शालिनी पासी दिल्ली स्थित एक आर्ट कलेक्टर, डिजाइनर, फिलानथ्रोफिस्ट,आर्ट और डिजाइन एडवाइजर एवं आर्टिस्ट हैं। वह 2012 से Khoj Studios Advisory Board में शामिल हैं और वार्षिक Kochi-Muziris Biennale की लंबे समय से संरक्षक रही हैं। वह MASH की संस्थापक भी हैं, जो एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो वास्तुकला, कला, शिल्प, डिजाइन और फैशन के संयोजन को एक सुलभ और आकर्षक प्रारूप में प्रस्तुत करता है। उन्होंने Shalini Passi Art Foundation की स्थापना भी की है। फिलानथ्रोफिस्ट प्रयासों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, जून 2023 में, उन्होंने बच्चों के लिए एक चैंपियन के रूप में UNICEF के साथ अपनी जर्नी शुरू की, जिसमें उन्होंने बच्चों और युवा वयस्कों के अधिकारों की वकालत की और बेहतर भविष्य बनाने का प्रयास किया। पासी ने Netflix सीरीज 'Fabulous Lives vs Bollywood Wives' से एंटरटेनमेंट जगत में अपनी शुरुआत की है। यह नया उद्यम उनके विविध पोर्टफोलियो में एक उल्लेखनीय वृद्धि है और उनकी बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित करता है।
अमायरा दस्तूर एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी, तमिल, तेलुगु और पंजाबी फिल्मों में काम करती हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। वह एक मॉडल होने के साथ-साथ एक अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय की शुरुआत 26 जुलाई 2013 को रिलीज़ हुई Issaq (2013) से की, जिसमें उन्होंने प्रतीक पाटिल बब्बर के साथ बच्ची कश्यप नामक भूमिका निभाई।
डॉली जैन एक प्रसिद्ध सेलिब्रिटी ड्रेपर हैं। उन्होंने 325 से अधिक ड्रेपिंग स्टाइल्स में महारत हासिल की है और दीपिका पादुकोण तथा प्रियंका चोपड़ा जैसी हस्तियों के साथ काम किया है। पारंपरिक साड़ी पहनने की चुनौतियों को देखते हुए, उन्होंने I AM लॉन्च किया, जिसमें D'Coat जैसे इनोवेशन के साथ साड़ी ड्रेपिंग में क्रांति ला दी गई। उन्होंने एक आधुनिक पेटीकोट भी बनाया है, जिसे आराम, समायोजन और आसानी के लिए डिज़ाइन किया गया है।
प्रियंका चौधरी रैना एक दूरदर्शी उद्यमी, समर्पित मां और Maate ब्रांड के पीछे की प्रेरक शक्ति हैं। आयुर्वेद की शक्ति में गहरी आस्था के साथ, उन्होंने एक ऐसा ब्रांड बनाने का लक्ष्य रखा, जो प्राचीन ज्ञान को आधुनिक देखभाल के साथ मिलाता है और शिशुओं के लिए सबसे शुद्ध व सुरक्षित हेल्थ सॉल्यूशंस प्रदान करता है।
राधिका, Kindlife की फाउंडर और CEO हैं, जो स्वास्थ्य, पोषण और सौंदर्य के लिए भारत का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ प्लेटफॉर्म है। Kindlife भारत में डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड्स के विशाल $250 बिलियन के Total Addressable Market (TAM) को एड्रेस कर रहा है। हर महीने 2 मिलियन से ज्यादा विजिटर के साथ, Kindlife का लक्ष्य युवा भारत के लिए जीवन को आसान बनाना है। उपभोक्ता 800 से ज्यादा Toxin-Free Homegrown और Global Brands से खरीदारी कर सकते हैं।
WomenPreneurs Awards 2025 में बिज़नेस के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी इन स्पीकर्स को सुनना ज्ञानवर्धक रहेगा। इनका अनुभव निश्चित रूप से आपके क्षेत्र में आपको लाभ पहुंचाएगा। अवार्ड समारोह के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
अगर आप इन कहानियों को सुनना और इनसे प्रेरणा लेना चाहते हैं, तो जुड़ें हमारे साथ!
Note- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।
अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।