herzindagi
interesting facts about william shakespeare

शेक्सपीयर ने क्यों लिखा था रोमियो एंड जूलियट, जानिए उन्हें कैसे मिला था आइडिया? यहां पढ़ें दिलचस्प किस्सा

William Shakespeare: आखिर क्यों शेक्सपीयर ने रोमियो और जूलियट नामक एक नाटक लिखा था। चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-06-04, 14:32 IST

रोमियो एंड जूलियट की कहानी काफी चर्चित है, जिसे विलियम शेक्सपीयर ने लिखा था। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि यह नाटक तीसरी सदी की इटली की एक वास्तविक प्रेम कहानी है, जिसे उन्होंने दुनिया के सामने लाया। आपको बता दें, शेक्सपीयर अपने नाटक के जरिए इस लव स्टोरी को साल 1594 में लेकर आए थे। जबकि, आर्थर ब्रुक ने साल 1562 में ही इसे अपनी कविता में लिख दिया था। ऐसे में, सवाल ये उठता है कि आखिर शेक्सपीयर ने रोमियो एंड जूलियट की कहानी क्यों लिखा था। चलिए इससे जुड़ा दिलचस्प किस्सा के बारे में जान लेते हैं। 

शेक्सपीयर ने क्यों लिखा था रोमियो एंड जूलियट?

william shakespeare

शेक्सपीयर ने रोमियो एंड जूलियट का नाटकीय रुपांतरण क्यों किया। इसका सही जवाब तो फिलहाल कोई नहीं जानता है। लेकिन, यह जरूर कहा जा सकता है कि एक नाटककार के रूप में उन्हें एक अच्छी कहानी की तलाश थी। इस दौरान उन्होंने रोमियो-जूलियट की प्रेम कहानी को नाटक में पिरोकर पेश करना बेहतर समझा। हालांकि, यह बाद में साबित भी हो गया। लोगों ने इस नाटक को बेहद पसंद किया था। शेक्सपीयर के बारे में यह कहा जाता है कि वो उस समय एक प्रेम कहानी समाज को दिखाना चाहते थे कि कैसे एक प्रेमी प्यार में किसी भी हद से गुजर सकता है।

हालांकि, ये कहानी आर्थर बुक की कविता द ट्रैजिकल हिस्ट्री ऑफ रोमियो एंड जूलियट पर आधारित है। काफी सोच-विचार और तलाश के बाद शेक्सपीयर को इसी स्टोरी में नाटकीय क्षमता दिखाई पड़ी। शायद इसीलिए, उन्होंने 1590 के दशक में इसे अपने नाटक मंचन के लिए चुना।

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान और हिंदुस्तान को जोड़ती है ये प्रेम कहानी, आप भी जानें कौन थे मूमल-महेंद्र

रोमियो और जूलियट के लिए कहां से मिला था आइडिया?

शेक्सपीयर ने इस प्रेम कहानी का प्लॉट आर्थर बुक की कविता से लिया था, जिसमें थोड़े बहुत बदलाव करके उन्होंने नाटक मंचन किया था। कविता के अनुसार, रोमिया-जूलियट एक-दूसरे को कई महीने से जानते थे। लेकिन, शेक्सपीयर के नाटक में ये जोड़े एक-दूसरे को कुछ दिनों से ही जानते हैं। इस तरह कुछ बदलाव करके शेक्सपीयर ने एक शानदार नाटक रोमियो-जूलियट का मंचन किया था, जिसे आज भी बड़ी संख्या में लोग पसंद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- ये हैं शेक्सपियर के नाटकों पर आधारित बॉलीवुड की कुछ फिल्में, जानें इनके बारे में

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi, Jagran

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।