herzindagi
bollywood movies

ये हैं शेक्सपियर के नाटकों पर आधारित बॉलीवुड की कुछ फिल्में, जानें इनके बारे में

बॉलीवुड की कई फिल्में शेक्सपियर के नाटक पर आधारित हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2022-03-30, 16:12 IST

शेक्सपियर की कहानियों से प्रेरित फिल्मों की बात करें तो बॉलीवुड इसमें पीछे नहीं है। गुलजार, विशाल भारद्वाज से लेकर संजय लीला भंसाली तक ने शेक्सपियर के नाटक पर आधारित कई रीमेक बनाएं हैं। ये रीमेक बॉलीबुड के हिट फिल्मों में शामिल हैं, जिन्हें कई पुरुषकार भी मिले हैं। यहां हम कुछ फिल्मों की सूची दे रहे हैं जो शेक्सपियर के नाटकों पर आधारित हैं। आइए जानते हैं इन बॉलीवु़ड फिल्मों के बारे में।

हैदर-हैमलेट

haider movie

फिल्म हैदर शेक्सपियर के प्ले पर आधारित बॉलीवुड फिल्म है। यह फिल्म हैमलेट का रीमेक है। हैदर फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी और विशाल भारद्वाज द्वारा डायरेक्ट की गई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर, तब्बू और के के मेनन जैसे दिग्गज कलाकारों ने अभिनय किया है। यह फिल्म कश्मीर जितने जटिल और संवेदनशील मुद्दे पर बड़े बेखौफ तरीके से सच बयां करती है।

अंगूर

angoor bollywood movie

गुलजार साहब की 1982 की फिल्म 'अंगूर' शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' से प्रेरित है। कम ही लोग जानते हैं कि 'अंगूर' 'दो दूनी चार' का रीमेक है, जो बंगाली फिल्म 'भ्रांति बिलास' का हिंदी-रीमेक है, जो ईश्वर चंद्र विद्यासागर के इसी नाम के बंगाली उपन्यास पर आधारित है। यह विद्यासागर का बंगाली उपन्यास विलियम शेक्सपियर की 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित है। 'अंगूर' फिल्म में संजीव कुमार और देवेन वर्मा हैं और इसे गुलज़ार द्वारा बनाई गई सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक माना जाता है। यह फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है। यह उस दौर की सबसे बेहतरीन कॉमेड फिल्म मानी जाती है। इसे बच्चे -बड़े दोनों उम्र के लोग देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:असल जिंदगी और सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, आप भी जानें

मकबूल-मैकबेथ

maqbool bollywood hit movie

फिल्म में भारतीय समानांतर सिनेमा के कुछ सबसे बड़े सितारों ने अभिनय किया है। यह फिल्म क्लासिक फिल्म मानी जाती है। यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तब्बू, पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी और इरफान खान शामिल थे। यह फिल्म उस समय की सबसे सुपहिट फिल्म में से एक थी। इस फिल्म में अंडरवर्ल्ड डॉन का गुर्गा मकबूल को अपने बॉस की मालकिन निम्मी से प्यार हो जाता है, जो उसे डॉन को मारने और अगला नेता बनने के लिए उकसाती है।

रोमियो और जूलियट-गोलियों की रासलीला राम-लीला

ramleela movie

गोलियों की रासीला राम लीला संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई एक बेहतरीन फिल्म है। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 'रोमियो एंड जूलियट' का रीमेक है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हैं। हालांकि, यह पहली बॉलीवुड फिल्म नहीं है जो रोमियो एंड जूलियट से प्रेरित है। इसके अलावा इश्कजादे, कयामत से कमायत तक, एक दूजे के लिए भी रोमियो जूलिएट का रीमेक हैं। ये सभी फिल्में अपने दौर में सुपरहिट रही हैं।

इसे भी पढ़ें:इन फिल्मों को देखकर आप भी खुद को रख सकती हैं हमेशा motivated

ओमकारा-ओथेलो

omakara bollywood movie

यह फिल्म भी शेक्सपियर के नाटक ओथेलो पर आधारित है। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, विवेक ओबेरॉय और सैफ अली खान ने अहम भूमिका निभाई है। सभी कलाकारों ने इस फिल्म में काफी अच्छी एक्टिंग की है।

बॉलीवुड से जुड़े ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।