herzindagi
rana mahendra love story

पाकिस्तान और हिंदुस्तान को जोड़ती है ये प्रेम कहानी, आप भी जानें कौन थे मूमल-महेंद्र

Mumal and Rana Love Story: इस आर्टिकल में जानें मूमल और राणा महिंद्रा की लव स्टोरी।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-08-17, 18:30 IST

Mumal and Rana Love Story: हम अक्सर प्रेम कहानियां सुनते हैं। फिर चाहे रोमियो-जूलियट हो या हीर और रांझा। लेकिन आज हम आपको लगभग 2000 साल पुरानी एक प्रेम कहानी के बारे में बताएंगे।

यह कहानी है मूमल और महिंद्रा की। दोनों की प्रेम कहानी सुनने में इतनी दिलचस्प लगती है जैसे हम किसी रोमांटिक फिल्म को देख रहे हों। तो इंतजार किस बात का, आइए जानते हैं सदियों पुरानीप्रेम कहानी।

मूमल, महिंद्रा और उनका प्रेम

प्रेम कहानी सुनना लोग बहुत पसंद करते हैं। मूमल और महिंद्रा की प्रेम कहानी भी बहुत खूबसूरत है। मूमल जैसलमेर की प्राचीन राजधानी लौद्रवा की रहने वालीथी। वहीं महिंद्रा अमरकोट के रहने वाले थे। धरातल की दूरी उन दोनों के प्यार के आगे फीकी पड़ जाती थी।

महिंद्रा मूमल से मिलने के लिए ऊंट पर बैठकर 100 कोस की यात्रा करते थे। बदले में मूमल भी मेड़ी पर बैठकर अपने प्रेमी का इंतजार करती थीं। जिस मेड़ी पर बैठकर मूमल महिंद्रा का इंतजार करती थी वो आज भी लौद्रवा में मौजूद है।

इसे भी पढ़ेंःघर में मौजूद इन चीजों से बनाया जा सकता है साबुन, जानें कैसे

किसी अप्सरा जैसी दिखती थीं मूमल

बताया जाता है कि मूमल किसी अप्सरा जैसी दिखती थी। उनकी सुंदरता का ये आलम था कि ईरान, इराक से लेकर पूरे सिंध तक उनकी खूबसूरती की बातें की जाती थीं।

लोक गीतों में भी किया जा चुका है बखान

मूमल और महिंद्रा की प्रेम कहानी का जिक्र लोक गीतों में भी किया जाता है। लौद्रवा के लोग और वहां जाने वाले पर्यटक आज भी मूमल और महिंद्रा की प्रेमकहानी के बारे में बाते करते हैं। दोनों पर बने एक गीत की पंक्ति कुछ इस तरह हैं, "तुम्हारे बिना सोढ राण,यह धरती धुंधली, तेरी मूमल रानी है उदास। मूमल के बुलावे पर असल प्रियतम महेंद्र अब तो घर आव।"

इसे भी पढ़ेंःबेहतरीन सिंगिंग ही नहीं, इन वजहों से भी चर्चा में रहीं नेहा कक्कड़

मूमल ने क्यों त्याग दिए थे प्राण?

मूमल और महिंद्रा की प्रेम कहानी का अंत सुन आप निराश हो सकते हैं। कहा जाता है कि अंत में दोनों एक दूसरे से बहुत दूर हो गए थे। वहीं इसके पीछेकी वजह हर पुस्तक और रिपोर्ट में अलग-अलग बताई जाती है।

रिपोर्ट के अनुसार एक बार राजा महिन्द्रा लौद्रवा पहुंचे लेकिन उनके मन में शरारत सूजी। ऐसे में उन्होंने मूमल के पास संदेश भिजवाया कि महिंद्रा को सांपने डस लिया है। मूमल ने जैसी ही इस बात को सुना वो गिरी और उन्होंने वहीं प्राण त्याग दिए। (5 रुपय का पुराना नोट बेच आप कमा सकते हैं हजारों)

मूमल और महिंद्रा की प्रेम कहानी लोग खूब पसंद करते हैं। आपको यह कहानी कैसी लगी? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।