herzindagi
image

'Border 2' एक्ट्रेस के इन ट्रेंडी आउटफिट्स को करें रीक्रिएट, कॉलेज में पहनने के लिए है बेस्ट

अगर आप भी अपने कॉलेज लुक को खास और बेहतर बनाना चाहती हैं, तो अब आप फिल्म बॉर्डर 2 की एक्ट्रेस मेधा राणा से थोड़ी आउटफिट इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 15:07 IST

अक्सर पूरी अलमारी कपड़ों से भरी होने के बाद भी ऐसी कई लड़कियां हैं, जो क्या पहनें इस बात को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं।  खासकर कॉलेज जाने वाली लड़कियां हमेशा अपने आउटफिट को लेकर काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी रोज़ सुबह इसी कन्फ्यूजन में रहती हैं और कॉलेज में पहनने के लिए आउटफिट तलाश रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। फिल्म बॉर्डर 2 की एक्ट्रेस मेधा राणा से थोड़ी आउटफिट इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

प्लीटेड मिनी स्कर्ट और टर्टल नेक स्वेटर

अगर आप कॉलेज के लिए कुछ यूनिक या सेलिब्रिटी इंस्पायर्ड लुक्स की तलाश में हैं, तो अब आप एक्ट्रेस मेधा राणा के इस तरह की प्लीटेड मिनी स्कर्ट और टर्टल नेक स्वेटर के साथ जैकेट शामिल कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस आपको नजदीकी बाजार में मिल जाएगी या आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। 

1 - 2026-01-27T145830.845

नेवी ब्लू वी नेक स्लीवलेस स्वेटर के साथ जीन्स

अगर आप भी कॉलेज में पहनने के लिए आउटफिट तलाश रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बॉर्डर 2 की एक्ट्रेस मेधा राणा के इस खूबसूरत नेवी ब्लू वी नेक स्लीवलेस स्वेटर के साथ जीन्स को ट्राई कर अपने लुक को खास बना सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।  

3 - 2026-01-27T145827.759

यह भी पढ़ें- Short Woolen Skirts: विंटर पार्टी में कूल लुक देंगी ये शॉर्ट वुलन स्कर्ट, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइंस

ब्लू फिट फ्लेयर्ड मिनी ड्रेस

आप चाहें तो अपने कॉलेज में पहनने के लिए इस तरह की खूबसूरत ब्लू फिट फ्लेयर्ड मिनी ड्रेस को शामिल कर अपने लुक को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बना सकती हैं। इस तरह के आउटफिट को आप कॉलेज में होने वाले फंक्शन में भी पहन सकती हैं। ऐसे आउटफिट आपके कॉलेज लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।  

2 - 2026-01-27T145829.284

ग्रीन लूज स्वेटशर्ट और सीक्विन स्कर्ट

आजकल 'ओवरसाइज्ड' कपड़ों का दौर बढ़ गया है। ऐसे में अगर आपको ढीले-ढाले और फंकी कपड़े पहनना पसंद हैं, तो आप एक्ट्रेस मेधा राणा की तरह उनके इस ग्रीन लूज स्वेटशर्ट और सीक्विन स्कर्ट वाले लुक को रीक्रिएट कर अपने कॉलेज में गॉर्जियस लुक क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी। 

4 - 2026-01-27T145825.755

यह भी पढ़ें- Woolen Long Skirt: सर्दियों के लिए बेस्ट हैं ये 5 वूलन लॉन्ग स्कर्ट, देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : INSTAGRAM/medhaarana

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।