कोर्ट में अक्सर जजों को माई लॉर्ड कहते हुए आपने जरूर सुना होगा। ये भले ही हो सकता है कि आपको कभी रिएलिटी में कोर्ट-कचहरी की दौड़ नहीं लगानी पड़ी होगी, लेकिन आपने खबरों, फिल्मों और अलग-अलग मौकों पर जरुर नोटिस किया होगा कि कोर्ट में जज को माई लॉर्ड कहा जाता है। वकील से लेकर अधिकारी तक सभी जजों को माइ लॉर्ड कहकर ही संबोधित करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर इसकी शुरुआत कैसे हुई और यह क्यों इतना प्रचलित हो गया है। अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।
कोर्ट में जज को वकील समेत सभी अधिकारी माइ लॉर्ड कहकर पुकारते हैं। हालांकि, कई जजों ने माई लॉर्ड या लॉर्डशिप कहने पर ऐतराज जता चुके हैं। जस्टिस नरसिम्हा ने भी एकबार माई लॉर्ड के बजाय ‘सर’ शब्द इस्तेमाल करने पर हामी भरी थी। इससे पहले भी कई भारतीय जजों ने माई लॉर्ड या फिर योर ऑनर आदि कहने पर ऐतराज जता चुके हैं। उनका कहना है कि यह औपनिवेशिक काल का चलन है, जिसे आज भी भारतीय लोग बोलने में इस्तेमाल कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- भारत में कितनी तरह की है अदालत, जानें किस कोर्ट का क्या है काम?
जजों के लिए माई लॉर्ड शब्द का इस्तेमाल ब्रिटिश काल से ही होता आ रहा है। यूके कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, हाईकोर्ट के जज को माई लॉर्ड, सर्किट जजों को योर ऑनर और मजिस्ट्रेट जजों को योर वर्कशीप कहकर संबोधित किया जाता है। भारत में ब्रिटिशों का शासन था। यहां जब ब्रिटिश काल आया था, उस वक्त देश में ब्रिटेन का ही सिस्टम लागू हुआ था। आपको बता दें, ब्रिटेन में हाउस ऑफ लॉर्ड होता है। तो भारत में लॉर्ड शब्द वहीं से आया था।
इसे भी पढ़ें- क्या होती है सिविल मैरेज? जिसके जरिए एक दूसरे के हुए सोनाक्षी जहीर
हालांकि, अंग्रेजों का शासन तो समाप्त हो गया, पर उनके जाने के बाद भी बहुत सारा ऐसा कल्चर है, जो भारत में आज भी बरकरार है। इसी तरह, कोर्ट रूम में जज को माइ लॉर्ड कहने का सिस्टम भी उन्हीं में से एक है। जानकारी के लिए बता दें, साल 2006 में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऐसे शब्दों पर रोक लगाने का प्रस्ताव भी पारित किया था, लेकिन इसके बावजूद कोर्ट कल्चर में इस शब्द ने अपनी जगह इस कदर बना ली है कि आज भी इनका इस्तेमाल भारत कोर्ट में उसी तरीके से किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- जानिए भारत में होने वाली कोर्ट मैरिज और सिविल मैरिज में क्या है फर्क
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।