ठंड के मौसम में कई बार हम देखते हैं कि हमारे कंबल से कुछ अजीब सी स्मेल आने लगी है। हालांकि, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। पर, आपके कुछ तौर तरीके भी इसके लिए जिम्मेदार होते हैं। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने, आपकी कुछ गलतियों के कारण भी कंबल से गंदी स्मेल आने लगती है। अगर आपके घर भी कुछ ऐसा ही हाल रहता है। आपके कंबल से भी काफी ज्यादा बदबू आती है। आपको अपने कुछ आदतों में सुधार लाने की जरूरत है। अगर अब भी आपको समझ नहीं आया तो चलिए हम यहां बताते हैं कि आपको अपने किन हैबिट्स को बदल लेने की जरूरत है।
कई बार घर के बच्चे या बड़े भी अपने गिले हाथ को कंबल में पोछ देते हैं। दरअसल, ठंड के मौसम में आपकी इसी गलती के कारण आपके कंबल से स्मेल आने लगती है। क्योंकि, इस समय धूप दिखाना संभव नहीं हो पाता है और हाथ पोछने से पता भी नहीं चलता कि कंबल गिला हुआ है। लेकिन, वास्तव में इस पर बुरा असर तो पड़ता है। हल्का सा पानी लगने के कारण भी यह काफी बदबू करने लगता है।
ठंड में बिस्तर पर हर समय कंबल का होना आम बात है। हालांकि, कई बार लोग बिस्तर पर ही खाना खा लेते हैं, जिसके कारण भोजन का कुछ अंश कंबल पर रह जाता है या थोड़ा बहुत पानी भी गिर जाता है। समस्या तब आती है जब इसपर लोग ध्यान नहीं देते हैं। इन छोटी-छोटी गलतियों को इग्नोर करने के कारण ही आपके कंबल से गंदी स्मेल आने लगती है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में कम्बल से आने वाली बदबू को दूर करने के अमेजिंग टिप्स
ठंड के मौसम में आपको कम से कम सप्ताह में एक दिन कंबल को धूप में सुखाना ही चाहिए। इससे सारे गंदे स्मेल गायब चुटकियों में गायब हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपने कंबल पर ध्यान नहीं देंगी और इसे समय-समय पर धूप नहीं दिखाएंगी, तो जाहिर सी बात है, उनमें से स्मेल तो आएंगे ही। इसके अलावा, अगर आप कंबल को धो रही हैं, तो इसे अच्छी तरह से सूखने के बाद घर में इस्तेमाल करें। वरना इसकी गंदी स्मेल से आपको परेशान होना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- कंबल को खुशबूदार और फ्रेश बनाए रखने के लिए आजमाएं ये तरीके
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।