Bhai Dooj 2022: भाई दूज को क्यों कहा जाता है यम द्वितीया?

क्या आपको पता है कि भाई दूज को यम द्वितीया नाम से भी जाना जाता है? इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताएंगे। 

 
reason why bhai dooj known as yama dwitiya

Bhai Dooj 2022: बहन-भाई का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है। यही कारण है कि हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भाई दूज मनाया जाता है।

इस पर्व पर बहन भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती है। क्या आपको पता है कि भाई दूज के दिन को यम द्वितीया भी कहा जाता है?इस आर्टिकल में हम आपको भाई दूज का दूसरे नाम यम द्वितीया क्यों है इसी बारे में बताएंगे।

ऐसे हुई थी भाई दूज की शुरुआत

bhai duj

सूर्य की पत्नी संज्ञा का 1 बेटा यम और 1 बेटी का नाम यमुना है। कहा जाता है कि एक दिन यम अपनी बहन के पास गए थे। तब यमुना में अपने भाई को तिलक लगाया और भोजन कराया। इसी दिनको हम भाई दूज के रूप में मनाते हैं। भाई दूज मनाने के पीछे एक पौराणिक कथा है और इसी कथा में इस पर्व के दूसरे नाम का अर्थ छुपा हुआ है।

इसे भी पढ़ेंःBhai Dooj 2022: Bhai Dooj Wishes And Quotes 2022: भाई दूज अपनों अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश

यम द्वितीया क्यों कहा जाता है

यमुना ने अपनी भाई यम का इतने अच्छे से स्वागत किया कि उसके भाई ने उसे खुश होकर वरदान मांगने के लिए कहा। वरदान में यमुना ने अपने भाई से उस दिन को भाई दूज के रूप में मनाए जानेके लिए कहा। चूंकि उस दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि थी इसलिए उस दिन का यम द्वितीया नाम पड़ा। यही कारण है कि इस दिन को हम यम द्वितीया नाम से भी जानते हैं।

क्यों होती है यमुना की पूजा?

यम द्वितीया यानि भाई दूज की शुरुआत करने के श्रेय यमुना जी को जाता है इसलिए इस दिन यमुना जी की पूजा करने के मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि जो बहन भाई इस दिन यमुना में स्नान करतेहैं उनके बीच के सारे दुख दर्द दूर हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ेंःBhai Dooj 2022: भाई दूज के दिन क्यों करना चाहिए यमुना नदी में स्नान? जानिए महत्व

उम्मीद है अब आपको समझ आ गया होगा कि भाई दूज को यम द्वितीया क्यों कहा जाता है। अगर आप इस दिन से जुड़ा कोई और सवाल करना चाहते हैं तो आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: ANI/Twitter(Image Grab)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP