What is the reason for coins being round: दुनियाभर के अलग-अलग जगहों में कई तरह के सिक्के चलन में हैं। वेट ओर वैल्यू के आधार पर इन सिक्कों के अंतर का पता लगाया जाता है। अगर बात करें उनके आकार की तो पहले के दशक में चौकोर, आयताकार, बीच में से छेद वाले सिक्के चलन का हिस्सा थे। धीरे-धीरे चौकोर, आयताकार और अलग-अलग डिजाइन वाले सिक्के चलन से गायब होते चले गए। लेकिन अब सभी सिक्कों का आकार गोल हो गया है। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सिक्कों का आकार क्यों बदला। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सिक्कों का बदलता इतिहास क्या है।
सिक्कों का बदलता इतिहास
पहले के समय में भारतीय सिक्कों को कर्शपना, पना, पुराण कहा जाता था। छठीं शताब्दी के दौरान इन सिक्कों को भारत के महाजनपद में तैयार किया जाता था। इसे बनाने के लिए गांधार, कुटाला, कुरु, पांचला, शाक्य आदि राष्ट्र शामिल हैं। तैयार किए गए सिक्कों पर अलग-अलग चिह्न और आकार दिया जाता था। आपको बता दें कि सुराष्ट्र के बने सिक्कों पर बैल का निशान, दक्षिण पंचाल में बने सिक्के पर स्वास्तिक और मगध के सिक्कों पर कई चिह्न बनाए जाते थे।
इसे भी पढ़ें-जानिए क्यों हमेशा गोल आकार का होता है कुआं?
भारत में इस साल लागू किया गोल सिक्का
साल 1950 में भारत देश में एक रुपये का पहला गोल सिक्का जारी किया गया था। इसके बाद साल 2010 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान 2 और 5 रुपये के सिक्के जारी किए गए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दौरान जारी किए गए सिक्के के एक तरफ कॉमनवेल्थ गेम्स का लोगो और दूसरी तरफ अशोक स्तंभ का चिन्ह बना था।
इस कारण से दिया गया सिक्कों को गोल आकार
सिक्कों को गोल आकार में ढालने के पीछे की वजह यह है कि इन सिक्कों को काटना और आकार में बदलाव लाना कठिन है। वहीं चौकोर और अन्य आकार के सिक्कों को डिजाइन में बदलाव कर उसका उपयोग करना बेहद ही आसान था, जिससे उस सिक्के की वैल्यू घट जाती थी। गोल आकार के सिक्कों में बदलाव कर उसकी वैल्यू नहीं घटाई जा सकती है।
गोल आकार के पीछे इन तथ्यों को भी किया जाता है प्रस्तुत
एयरपोर्ट, ऑफिस, रेलवे-स्टेशन और वेट चेक से लेकर हर एक प्रकार की वेंडिंग मशीन में सिक्के का इस्तेमाल किया जाता है। वेंडिंग मशीन में अन्य आकार वाले सिक्कों की अपेक्षा गोल आकार वाले सिक्कों को डालना आसान होता है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है गोल आकार वाले सिक्कों को गिनने और इकट्ठा करने में आसानी होती है।
इसे भी पढ़ें-भारतीय करेंसी नोटों पर महात्मा गांधी के अलावा छपती हैं इन चीजों की तस्वीरें, क्या आपको है पता?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Freepik, Amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों