केकड़ा या बिच्छू नहीं, यह है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा... क्या आपको पता है इसका नाम

Which Insect Costs 75 Lakh: हमारे आस-पास बहुत सारे जीव-जंतु पाए जाते हैं। लेकिन हम इन्हें देखकर अनदेखा है। लेकिन क्या आपको पता है इनमें से कुछ जीव ऐसे होते हैं, जिनकी कीमत लाखों-करोड़ों में होती है। इस आर्टिकल में आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे कीड़े के बारे में बताने जा रहे हैं।
Why are Stag Beetles so expensive

World Most Expensive Insect: हमारे आस-पास और इस धरती पर विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु पाए जाते हैं। इनमें से कुछ जीव अपने बनावट और नस्ल के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ जीव अपने आयु सीमा के लिए जाने जाते हैं। वहीं कुछ जीव अपने कीमत के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। आमतौर पर हम सभी अपने घर में आने वाली कीड़ों को भगाने के लिए अलग-अलग प्रकार के कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक ऐसा कीट है, जिसे लोग अपने घर में रखना है। इसके लिए लोग इन्हें बड़ी कीमत के साथ भी खरीदते हैं। यकीनन अब आप सोच रहे होंगी कि भला ऐसा कौन सा कीट है, जिसे लोग खरीदने के लिए ऊंची कीमत देते हैं। बता दें कि इस कीट का नाम स्टैग बीटल है, जो दुनिया का सबसे महंगा कीट माना जाता है।

अब आपके मन में प्रश्न आ रहा होगा कि ऐसा भी भला इस कीट में क्या है, जो इतना महंगा है। इस लेख में आज हम आपको स्टैग बीटल कीट के बारे में बताने जा रहे हैं।

दुनिया का सबसे महंगा कीट कौन सा है?

World's most expensive insect

अगर सामान्यता यह प्रश्न पूछा जाए, कि दुनिया का सबसे महंगा कीट कौन सा है, तो यही जवाब मिलेगा कि मकड़ी या बिच्छू है। लेकिन आपको बता दें कि ये जीव नहीं बल्कि स्टैग बीटल दुनिया का सबसे महंगी कीट है। इस एक स्टैग बीटल की कीमत 75 लाख रुपए के आस-पास होती है।

इसे भी पढ़ें-Animal Eyes Interesting Facts: रात के अंधेरे में क्यों चमकती हैं जानवरों की आंखें?

स्टैग बीटल की कीमत क्यों होती है सबसे ज्यादा?

अब लोगों के मन में यह सवाल तो जरूर आ रहा होगा कि आखिर इसकी कीमत इतनी ज्यादा क्यों है। बता दें कि स्टैग बीटल काफी दुर्लभ जीव है और इसका उपयोग दवाईयों में भी किया जाता है। वहीं इस कीट को लकी चार्म भी मानते हैं। बहुत से लोग मानते हैं, कि स्टैग बीटल को घर में रखते हैं, तो आप रातों-रात अमीर बना जा सकता है। इसके कारण इस कीट की डिमांड मार्केट में बहुत ज्यादा रहती है।

स्टैग बीटल कीट का कितना होता है जीवनकाल?

Why are Stag Beetles so expensive

नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के मुताबिक, स्टैग बीटल का वेट 02 से 06 ग्राम के बीच होता है। वहीं इनका जीवनकाल 3 से 7 साल के बीच होता है। बता दें कि नर स्टैग बीटल की लंबाई 35-75 मिमी और मादा 30-50 मिमी लंबी होती है।

कहां पाए जाते हैं स्टैग बीटल कीट?

स्टैग बीटल कीट गर्म उष्णकटिबंधीय वातावरण में जन्म लेते हैं। आमतौर पर ये जीव वुडलैंड्स में पाए जाते हैं। लेकिन हेजरो, बागों और शहरी क्षेत्रों जैसे पार्कों और बगीचों में भी देखने को मिल सकते हैं। खासकर जहां सूखी लकड़ी बड़ी तादाद में हो।

इसे भी पढ़ें-ये हैं दुनिया भर में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक कीड़े, जिनसे आपको बनाकर रखनी चाहिए दूरी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP