दुनिया में कीड़ों की अनगिनत प्रजातियां पाई जाती हैं। कई सालों से ईको सिस्टम में बैलेंस सही न होने के कारण कीड़ों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में कई कीड़ों की प्रजातियां ऐसी भी हैं, जो बहुत ही खतरनाक हैं। कई बार इनके काटने मात्र से ही इंसान की जान भी जा सकती है। छोटे से दिखने वाले ये कीड़े आम कीड़ो की तरह ही लगते हैं, मगर इनके अंदर इतना जहर होता है कि इनका डंक इंसान को बहुत बूरी तरह घायल कर सकता है।
कीड़ों के छोटे आकार के कारण हम उनसे ज्यादा नहीं डरते, मगर ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। छोटा आकार होने के बावजूद भी कई कीड़े बहुत खतरनाक होते हैं। इन कीड़ों से आपको दूरी बनानी चाहिए, ताकि ये आपको नुकसान न पहुंचा सकें। तो आइए जानते हैं दुनिया के इन सबसे खतरनाक कीड़ों के बारे में।
मच्छर-
मच्छर दुनियाभर में बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं और मच्छरों के काटने के बारे में हम ज्यादा संजीदगी से सोचते भी नहीं हैं। मगर आपको बता दें कि मच्छर सबसे खतरनाक कीड़ों में गिने जाते हैं। ये मच्छर कई लोगों को बड़ी बीमारियों का शिकार बना लेते हैं।
करीब 10 लाख लोग हर साल मच्छरों से होने वाली बीमारियों के कारण मारे जाते हैं और करीब इतने ही लोग जिंदगी भर के लिए अपाहिज भी हो जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो करीब 500 मिलियन लोग हर साल मलेरिया के शिकार होते हैं, जो यह बताता है कि दुनिया भर में मच्छरों का आतंक किस तरह फैला हुआ है।
किलर मधुमक्खी-
शहद हम सभी को बहुत पसंद होता है, मगर क्या आप जानते हैं कि इन्हें बनाने वाली मधुमक्खियां कितनी जहरीली हैं। किलर बी आम मधुमक्खियों से कई ज्यादा खतरनाक है, बता दें कि ये मक्खियां अपने शिकार का करीब एक मील तक पीछा कर सकती हैं। ये मधुमक्खियां इंसान की आंखों और दिमाग के हिस्सों पर डंक से हमला करती हैं। बता दें इनके शिकार से बचना करीब नामुमकिन होता है, कई बार इनके हमलों से इंसान की मौत हो जाती है।
इसे भी पढ़ें-ये हैं भारत में मिलने वाले सबसे महंगी नस्ल के कुत्ते, जिन्हें खरीदना है आम लोगों के बजट से बाहर
बुलेट आंट-( चींटी)
चींटियों से भला कौन डरता है। हमारे घरों में ही चींटियों का होना बहुत आम बात है, मगर बुलेट आंट को आप आम चींटियों जैसी बिल्कुल ना समझें। ये चिंटी दुनिया की सबसे बड़ी चींटियों में गिनी जाती हैं, साथ ही ये जंगली चींटियां दुनिया की सबसे जहरीली चींटियां भी मानी जाती हैं। बता दें कि यह चींटियां मध्य और दक्षिण अमेरिका के तराई के इलाकों में पाई जाती हैं।
इन चींटियों को बुलेट चींटी इनके जहरीले डंक कारण कहा जाता है। इन चींटियों को 24 आवर चीटियां भी बुलाया जाता है, क्योंकि ये चीटियां जब किसी को डंक मारती हैं, तो वह 24 घंटे तक बुरी तरह दर्द से तड़पता रहता है।
इसे भी पढ़ें-क्या आप जानते हैं कि हाईवे के बीच में पेड़-पौधे क्यों लगाए जाते हैं?
बॉट फ्लाई-
मक्खियों भी हमारे आसपास बड़ी मात्रा में देखने को मिलती हैं। मगर आपको बता दें कि मक्खियों की कुछ प्रजातियां बेहद जहरीली भी होती हैं। ये मक्खियां जब भी किसी इंसान को काटती हैं, उस इंसान के अंदर ये अपना लार्वा छोड़ देती हैं। ये लार्वा इंसान की स्किन में जाकर जम जाता है और पूरे शरीर में तरह-तरह की स्किन की समस्याएं देने लगता है। कई बार ये कीड़े मात्र स्किन इन्फेक्शन ही नहीं बल्कि शरीर के अंदरूनी हिस्सों को भी खराब कर देती हैं।
फायर आंट्स-
दुनिया भर में इन फायर चींटियों की करीब 285 प्रजातियां पाई जाती हैं। इन चीटियों की खासियत है कि ये अपने शिकार को तब तक काटती रहती हैं, जब तक वह बुरी तरह से अधमारा ना हो जाए। आपको जानकर हैरानी होगी कि कई बार ये चींटियां लोगों को मौत के घाट तक भी उतारदेती हैं। क्योंकि ये चींटिया हमेशा झुंड में हमला करती हैं और ये अपने शिकार को खतरनाक तरीके से तरसा देती हैं।
इस तरह की चींटियों के काटने से तरह-तरह की स्किन की समस्याएं भी हुआ करती हैं। इन चींटियों के काटने के बाद इंसान की शरीर पर इस तरह के निशान उभर आते हैं जैसे जलने के बाद शरीर पर निशान बन जाया करते हैं, इस कारण से इन्हें फायर आंट कहा जाता है।
तो ये थे दुनिया में पाए जाने वाली सबसे खतरनाक कीड़ों की प्रजातियां, जिनके बारे में आपको इसलिए भी जानना चाहिए कि आप कीड़ों को लेकर जागरुकता और डर भी बनाएं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
image credit- wikimedia.com, mosquitomagnet.com and media.npr.org
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों