herzindagi
expensive pets

ये हैं भारत में मिलने वाले सबसे महंगी नस्ल के कुत्ते, जिन्हें खरीदना है आम लोगों के बजट से बाहर

अगर आप घर पर कुत्ता पालने के शौकीन हैं, तो जान लें कि इन कुत्तों की नस्लें भारत में सबसे ज्यादा महंगी हैं।
Editorial
Updated:- 2021-12-07, 13:58 IST

घर पर एक पालतू जानवर का होना बहुत जरूरी होता है। खासकर अगर वो जानवर कुत्ता हो, वो जल्द ही आपका दोस्त बन जाता है। इंसानों से कई गुना ज्यादा वफादार और अपने मालिक को सबसे ज्यादा प्यार करने वाला जानवर कुत्ता ही है। आज घरों में कुत्ते पालना बहुत आम है, लोग अपनी पसंद की नस्ल के अनुसार कुत्ता पाल लेते हैं। पर भारत में मिलने वाली कुछ ब्रीड्स ऐसी भी हैं, जिनकी कीमत बहुत ज्यादा है, इसके साथ ही इन कुत्तों को पालने में अच्छी खासी लागत भी लग जाती है।

आज के आर्टिकल में हम आपको भारत की सबसे महंगी डॉग ब्रीड्स के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं कि कौन सी डॉग ब्रीड्स हैें, जो आम आदमी के बजट से बाहर हैं।

बोएरबोएल-

expensive dog breed

पालने के लिए बोएरबोएल एक मजबूत डॉग ब्रीड है। यह ब्रीड अफ्रीका में पाई जाती है, इस नस्ल के कुत्ते देखने में कुछ हद तक मास्टिफ ब्रीड की तरह लगते हैं। इन कुत्तों की औसतन लंबाई करीब 55 सेंटीमीटर से लेकर 70 सेंटीमीटर के आसपास होती है, वहीं इनका वजन करीब 72 किलोग्राम से लेकर 80 किलोग्राम के आसपास होता है। इनकी उम्र औसतन 12 साल तक होती है, वहीं अगर कीमत की बात करें तो इस ब्रीड के कुत्तों की कीमत 1,25,000 से 2,25,000 रुपये के बीच में होती है।

अफगान हाउंड-

cute expensive dog breeds

रेशमी और घने बालों वाली ब्रीड अफगान हाउंड देखने में बहुत प्यारी लगती है। आपको बता दें कि यह बहुत प्राचीन कुत्तों की ब्रीड में से एक है। इस नस्ल के कुत्ते मुख्यतः अफगानिस्तान देश में पाए जाते हैं। रेशमी बाल होने के कारण ये वहां के बेहद ठंड मौसम में पहाड़ों पर आसानी से सर्वाइव कर लेते हैं। इस ब्रीड के कुत्तों की उम्र करीब 10 से 12 साल के बीच होती है। वहीं इनका वजन 25 से 34 के बीच में होता है। भारत में इस ब्रीड के कुत्तों की कीमत 1,50,000 से 4,00,000 के बीच है।

इसे भी पढ़ें-चाचा चौधरी और चंपक की तरह ही ये भी हैं भारत की यादगार कॉमिक बुक्स

इंग्लिश मास्टिफ-

english mestif

यह डॉग ब्रीड इंग्लैंड में पाई जाती है। यह लंबाई में काफी ऊंचे होते हैं वहीं इस नस्ल के कुत्तों का वजन करीब 100 किलोग्राम तक होता है। भारत में इंग्लिश मास्टिफ की कीमत करीब 5,00,000 से लेकर 10,00,000 रुपये के बीच में है। यह हमेशा दो रंगों के मेल में देखे जाते हैं, वहीं ये बहुत ही ज्यादा फूर्त भी होते हैं।

इसे भी पढ़ें-क्या आप भी जानना चाहते हैं विभिन्न देशों की ये अजीबो-गरीब बातें?

तिब्बत मास्टिफ-

himalayan dog

तिब्बत नाम से ही आप जान गए होंगे कि ये तिब्बत में पाया जाता है, यह पहले समय में मस्तूल परिवार से संबंधित था। यह एक हिमालयन डॉग ब्रीड है जो हिमालय पहाड़ों के पास पाई जाती है, इसी कारण यह मुख्य भारत, तिब्बत और नेपाल के छेत्रों में पाए जाते हैं। इनकी उम्र करीब 12 से 15 साल के बीच में होती है, वहीं भारत में इन डॉग्स की कीमत 1,50,00,000 के आसपास है।

कोई आम इंसान इस डॉग को इतनी आसानी से नहीं खरीद सकता। इसके अलावा शायद ये कुत्ते यहां पर ज्यादा दिन तक जिंदा ही ना रह पाएं।

रेड नोज पिटबुल-

यह ब्रीड अमेरिका और आयरलैंड जैसे देशों में मुख्य रूप से पाई जाती है। इस ब्रीड की खासियत इसकी फुर्ती और स्टैमिना है जिस कारण इस नस्ल के कुत्ते आपकी रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम होते हैं। भारत में इनकी कीमत करीब 70,000 रुपये से लेकर 1,50,000 रुपये के आसपास है।

तो ये थी भारत में मिलने वाले सबसे महंगे कुत्तों की ब्रीड, इसके अलावा कई अन्य ब्रीड भी हैं जो बहुत महंगी होती हैं। उनमें अलास्कन मालाम्यूट, न्यूफाउंड डॉग, रेड नोज पिटबुल जैसी ब्रीड्स शामिल हैं। हमारा आज का आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit- wp.com, upload.wikimedia.com,biology.com, bilogydictionary.com and winudf.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।