बचपन में आपने कोई ना कोई कॉमिक बुक जरूर पढ़ी होगी। जब टीवी और फोन हमारे जीवन में इतना ज्यादा नहीं शामिल था, तब लोगों का मनोरंजन किताबों और कॉमिक्स के सहारे गुजरता था। ये कॉमिक्स हर उम्र के लोगों पर फिट बैठती थी, जिस कारण बच्चे हों या बुजुर्ग इन ये सभी को पसंद आती थी। कई बार बच्चे इन कॉमिक्स में छपी कहानियों को सुने बिना सोने से ही मना कर देते थे।
आपको बता दें कि कुछ 2 दशक पहले कॉमिक बुक्स का अलग ही क्रेज हुआ करता था। लोग इन्हें खरीदने के लिए लाइनों में लगे रहते थे, इतना ही नहीं इनमें छपी हुई कहानियां हर बच्चे को जुबानी याद हो जाती थी।
आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे बताएंगे बचपन से जुड़ी उन्हीं यादगार कॉमिक बुक्स के बारे में, तो आइए जानते हैं इन किताबों के नाम।
भारतीय कॉमिक्स में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बुक चपंक ही है। उस दौर के बच्चे आज भी इसका नाम सुनते ही कॉमिक्स की चर्चा शुरू कर देते हैं। इस कॉमिक ने उस समय के बच्चों का बचपन और खूबसूरत बना दिया। इस कॉमिक में हमें कई सारी दिलचस्प कहानियां और चुटकुले देखने को मिलते थे। इस कॉमिक्स की कहानियां आपको अच्छाई की प्रेरणा देती थीं, जिस कारण बच्चों पर भी इसे पढ़ने का अच्छा प्रभाव पड़ता था।
यह किताब खासकर बच्चों के लिए बनाई गई थी, जिसे साल 1990 के दौर से शुरू किया गया था। यह कॉमिक बुक हफ्ते में एक बार मिला करती थी, जिसका इंतजार बड़ी बेचैनी के साथ किया जाता था। यह कॉमिक अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम और असमी भाषा में पब्लिश किया जाता है। कॉमिक के कुछ पात्र जैसे शिकारी शंभू, प्यारेलाल और सुपंडी लोगों के बीच खासा फेमस थे। इस कॉमिक में क्विज और पहेलियां भी हुआ करती थी, जो बच्चों को और भी ज्यादा पसंद आती थीं।
मुगल शासक अकबर और उनके बुद्धिमान दरबारी बीरबल से जुड़े हमने कई किस्से सुने हैं। बीरबल राजा अकबर के दरबार में एक बड़े पद पर काम करते थे, जहां वो सभी की प्रॉब्लम का हल झट से बता देते थे। इतना ही नहीं राजा की भी बड़ी से बड़ी समस्याओं को बीरबल तुरंत सुलझा देते थे। इसकी कई कहानियां लोगों को पूरी तरह से याद है, जो आज भी बीरबल और अकबर के की दोस्ती के बारे में बताते हैं।
इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड की वो फिल्में जो भारतीय मीडिया और पत्रकारिता के ऊपर बनाई गईं
यह कॉमिक भी चंपक की तरह की 90 के दशक की सबसे ज्यादा पसंदीदा कॉमिक बुक्स में से एक थी। इस कॉमिक को इतना ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिला कि इस पर एक लोकप्रिय टीवी शो भी बनाया गया। चाचा चौधरी एक बूढ़े से चाचा थे, जो कि बहुत ही ज्यादा बुद्धिमान थे। चाचा जी को जब भी कोई मुसिबत होती, तो वो उसे झट से सॉल्व कर लेते। यह कॉमिक उन्हीं के जीवन से जुड़ी कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है।
इसे भी पढ़ें-ये हैं शेक्सपियर के नाटकों पर आधारित बॉलीवुड की कुछ फिल्में, जानें इनके बारे में
अपने बचपन में वो कहानियां जरूर सुनी होंगी, जिसमें शेर, भालू चीता यहां तक कि सभी जानवर इंसानी बोली में बात करते थे। इस कॉमिक में हमें पशुओं की दंतकथाएं मिलती हैं, इस संग्रह को उस समय बच्चों ने बहुत पसंद किया। इन कॉमिक्स के माध्यम से उस दशक के बच्चे नैतिक शिक्षा भी पाते थे। इन कॉमिक्स को आज भी बुक लवर्स बहुत चाव से पढ़ते हैं।
हमने कई हॉलिवुड फिल्मों के सुपर हीरो को देखा है, पर एक समय था भी तब नागराज नाम का सूपर हीरो भारत के बच्चों में बहुत फेमस था। कहा जाता है कि नागराज पहले खलनायक बनना चाहते थे, पर समय के साथ वो कॉमिक्स का सुपर हीरो बन जाता है।
तो ये थीं कुछ अच्छी कॉमिक बुक्स, आपने इनमें से कोई भी किताब पढ़ी हो तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हमारा आज का आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
exoticinidiart.com, assets.com, pinimg.com, amazon.com and blogspot.com
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।