कला किसी भी दायरे में बंधी नहीं होती। अगर आप एक बेहतरीन कलाकार हैं तो दुनिया के किसी भी कोने में अपनी प्रतिभा से चमक सकते हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ही ऐसे कई स्टार हैं, जो इंडिया से बाहर से आकर काम कर रहे हैं। ठीक इसी तरह, कई ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ना केवल बॉलीवुड में कई अच्छी फिल्में कीं, बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी उनके काम की तारीफ हुई।
हर स्टार एक बार हॉलीवुड मूवी में काम करने की इच्छा अवश्य रखता है। दरअसल, हॉलीवुड से बड़ा और बेहतर कोई मंच नहीं है। अगर आप हॉलीवुड मूवीज में काम करते हैं तो इंटरनेशनल स्तर पर एक नया मुकाम हासिल करते हैं। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काम किया और अपनी प्रतिभा से भारत को गौरवान्वित किया-
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल स्टार है। इस देसी गर्ल ने विदेशों में बहुत नाम कमाया है। वहं हॉलीवुड की सुपरहिट टेलीविजन सीरिज, क्वांटिको में काम कर चुकी हैं, जिसने दुनिया भर में बहुत प्रशंसा मिली। एफबीआई एजेंट के रूप में प्रियंका के रोल को काफी सराहा गया। इतना ही नहीं, उन्हें पीपुल्स च्वाइस अवार्ड भी मिला। इसके अलवा बेवाच में भी उनके रोल को कोई नहीं भूल सकता है। हाल ही में, वह अपने पति निक जोनास के साथ “सकर“ म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दीं, जिसने ग्लोबल म्यूजिक चार्ट में बहुत प्रसिद्धि प्राप्त की है।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस माना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड में तो कई सुपरहिट मूवी दी ही हैं, इसके अलावा, वह विन डीजल के साथ , ’XXX: द रिटर्न ऑफ़ ज़ेंडर केज’ में भी नजर आई थी। फिल्म में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें दुनिया भर में काफी सराहना मिली है। इस एक ही फिल्म से दीपिका ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सबको प्रभावित किया। (दीपिका पादुकोण की 10 हिट फिल्मों)
ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी हॉलीवुड में अपनी प्रेजेंस व बेहतरीन एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। उन्होंने कॉलिन फर्थ और सर बेन किंग्सले जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। उन्होंने हॉलीवुड में “ब्राइड एंड प्रेजुडिस“ “द पिंक पैंथर 2“, “प्रोवोक्ड“, “द लास्ट लीजन“ और “द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस“ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हॉलीवुड में सिल्वर स्क्रीन पर उनकी भूमिका को काफी सराहा गया था।
इसे ज़रूर पढ़ें-प्यार में धोखा खा चुकी हैं महिमा चौधरी, बताया किसी और के लिए लिएंडर पेश ने छोड़ा था साथ
शबाना आज़मी
एक कलाकार के रूप में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण उन्होंने सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बहुत नाम कमाया है। दशकों पहले भारत में किसी ने सोचा भी नहीं था कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए इतनी दूर जाना संभव है। लेकिन शबाना आजमी ने यह कर दिखाया। शबाना आज़मी को 1988 में जॉन स्लेसिंगर की मैडम सौसत्ज़का और 1992 में रिलीज़ हुई रोलैंड जोफ़ की सिटी ऑफ़ जॉय जैसी फ़िल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए आज भी सराहा जाता है। शबाना आज़मी बी-टाउन में एक दुर्लभ रत्न की तरह आज भी चमकती हैं।
तब्बू
तब्बू को बी-टाउन में उनके द्वारा किए जाने वाले किरदारों के लिए जाना जाता है। वह अक्सर फिल्म में अपने किरदार के साथ न्याय करते हुए नजर आती हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने हॉलीवुड में भी किया। उन्होंने हॉलीवुड में उपन्यासों पर आधारित मूवी में काम किया वह एक नहीं, बल्कि दो हॉलीवुड मूवीज नेमसेक और लाइफ ऑफ पाई में नजर आ चुकी हैं। इन दोनों ही फिल्मों में तब्बू के रोल व उनकी अदाकारी की क्रिटिक्स द्वारा सराहना की गई।
इसे ज़रूर पढ़ें-3 साल तक चला था सुष्मिता सेन और रणदीप हुड्डा का अफेयर, ब्रेकअप पर एक्टर ने कही थी ये बात
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों