Wed Apr 1, 2026 | Updated 06:37 PM IST HZ Awards 2026

दीपिका पादुकोण की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धूम, आप भी जानें 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में दीपिका पादुकोण बहुत कम समय में पहचान बनाकर लाखों लोगों के दिलों में राज कर रही हैं। वह फिल्&zwj;म अभिनेत्री के साथ मॉडल भी हैं। दीपिका भारतीय सिनेमा से लेकर सोशल मीडिया तक काफी चर्चा में रहती हैं। दीपिका ने हिंदी फिल्मों में ओम शांति ओम से अपने करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज लाखों लोग उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के फैन हैं।&nbsp; अगर आप भी डिंपल चीक्स दीपिका के फैन हैं, तो आपको दीपिका की यह फिल्में ज़रूर देखनी चाहिए, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाया था। हालांकि, उनकी हर फिल्म की अपनी अलग खासियत है। लेकिन आज हम इस लेख के माध्यम से दीपिका पादुकोण की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें आप अपनी बेस्ट मूवी की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>

Shadma Muskan

Editorial

Updated:- 14 Oct 2021, 14:10 IST

ओम शांति ओम

Create Image :

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्म साल 9 नवंबर 2007 को शाहरुख खान के साथ उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई थी। यह फिल्म काफी हिट रही और इसके बाद दीपिका ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दीं। 

 

बाजीराव मस्तानी

Create Image :

दीपिका की बाजीराव मस्तानी भी काफी सुर्खियों में रही। इस फिल्म में संजय लीला भंसाली, रणवीर सिंह और दीपिका ने एक बार फिर साथ मिलकर काम किया था। यह फिल्म एक ऐतिहासिक कहानी पर आधारित थी। इसमें प्रियंका चोपड़ा भी थीं, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर 183.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। साथ ही, 'बाजीराव मस्तानी' को सात राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

 

रेस 2

Create Image :

यह फिल्म 2013 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें दीपिका, सैफ अली खान के साथ नजर आईं थीं। यह दीपिका की वह फिल्म है, जिसने 100 करोड़ रुपये के क्लब में जगह बनाई थी। दीपिका, सैफ अली खान, जॉन अब्राहम और अनिल कपूर आदि को इस फिल्म से दर्शकों का बहुत प्यार मिला था और फिल्म ने 100.45 करोड़ रुपये भी कमाए थे। 

ये जवानी है दीवानी

Create Image :

दीपिका और रणबीर कपूर ने अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म ने घरेलू सर्किट में 177.99 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो उस वक्त लोगों को काफी पसंद आई थी। हालांकि, आज भी लोग इसे खूब देखना पसंद करते हैं। 

 

चेन्नई एक्सप्रेस

Create Image :

ओम शांति ओम में अपना फिल्मी करियर की शुरुआत करने के बाद, दीपिका ने रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में एक बार फिर शाहरुख खान के साथ दिखाई दीं। इस फिल्म ने अकेले घरेलू सर्किट में कुल 207.69 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

 

पद्मावत

Create Image :

संजय लीला भंसाली के साथ कई हिट फिल्में देने के बाद, दीपिका ने रानी पद्मावती की कहानी अपने फैन्स के सामने रखी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के शानदार प्रदर्शन के बावजूद, दीपिका ने अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल चुरा लिया। हालांकि, यह फिल्म अपने प्रोडक्शन स्टेज से ही विवादों में रही थी। लेकिन फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर 282.28 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

 

गोलियों की रासलीला राम लीला

Create Image :

यह फिल्म भी दीपिका की काफी हिट रही थी। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में नजर आई थी। साथ ही, इस फिल्म में संजय लीला भंसाली, रणवीर सिंह और दीपिका ने एक साथ मिलकर काम किया था। उस वक्त इस फिल्म ने 112.97 करोड़ का कारोबार किया था। 

 

पीकू

Create Image :

दीपिका की यह फिल्म भी लोगों को काफी पसंद आई थी। आपको बता दें कि यह फिल्म सिनेमाघरों में साल 2015 में रिलीज की गई थी। उस वक्त इस फिल्म ने 78.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अगर आपने यह फिल्म अब तक नहीं देखी है, तो आप यह फिल्म जरूर देखें। 

इसे ज़रूर पढ़ें-दीपिका ने खोला राज, रणवीर सिंह के साथ लिव इन रिलेशन में क्यों नहीं रही

 

कॉकटेल

Create Image :

कॉकटेल साल 2012 में रिलीज हुई थी, जो एक रोमांटिक और कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था। इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, डायना पैंटी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। साथ ही, इस फिल्म ने भी 74.48 करोड़ का कारोबार किया था। 

 

हैप्पी न्यू ईयर

Create Image :

कोरियोग्राफर से फिल्म निर्माता बनीं फराह खान, जिन्होंने दीपिका और शाहरुख खान के साथ फिर से काम किया। इन दोनों की जोड़ी ने एक बार फिर लोगों का दिल जीता। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर 178.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, इस फिल्म में शाहरुख-दीपिका के अलावा अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, जैकी श्रॉफ भी थे।

 
Highest Earning Films of Deepika Padukone in Hindi  | highest earning films of deepika padukone | Herzindagi