Who Is Ex Indian Cricketer Shikhar Dhawan Rumored Girlfriend Sophie Shine: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनका उनकी पत्नी से तलाक हो चुका है। शिखर धवन ने अपनी शादी के 12 साल बाद अपनी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी से रिश्ता खत्म कर लिया है। हाल ही में धवन ने अपने कुछ वीडियोज में हिंट दिए हैं कि उनकी लाइफ में कोई और आ चुका है और वे रिलेशनशिप में हैं। इन दिनों शिखर धवन का नाम सोफी शाइन के साथ जोड़ा रहा है।
चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान सोफी साइन और शिखर धवन को साथ में देखा गया था। तभी से दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगीं। दोनों को ही कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है, जिससे इंटरनेट पर इनके रिश्ते की खबरों को खूब हवा मिल रही है। हाल ही में धवन ने एक ऐसा स्टेटमेंट दिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि वह रिलेशनशिप में हैं। आइए जानें, कौन है सोफी शाइन? जानिए शिखर धवन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के बारे में सबकुछ...
यह भी देखें- जानें कौन हैं क्रिकेटर शिखर धवन की पत्नी आयशा मुख़र्जी
View this post on Instagram
सोफी आयरलैंड की रहने वाली हैं। सोफी को चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के दौरान धवन के साथ देखा गया था, तभी से दोनों के रिश्ते की चर्चा होने लगी। बता दें कि सोफी एक बड़ी आयरिश फर्म में प्रोडक्ट कंसलटंट हैं। इससे पहले उन्हें नवंबर 2024 में भी धवन के साथ स्पॉट किया गया था। धवन और सोफी दोनों ही एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। सोफी के इंस्टाग्राम पर 54 हजार फॉलोअर्स हैं।
शिखर धवन के पास बैठी लेडी कौन है पर जोड़ी बहुत प्यारी होगी | 😍
— Omkar Ugale (@Omkarugale2811) February 21, 2025
WHO IS THIS LADY WITH SHIKHAR DHAWAN BUT LOOKS FANTASTIC...!!! 💁🏻♂️
|#ShikharDhawan|#ChampionsTrophy2025|#SAvsAFG| pic.twitter.com/H7gq0gfjIZ
हाल ही में शिखर धवन ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर बात करते हुए अपने रिलेशनशिप में होने की बात पर मुहर लगाई थी। द स्टेट्समैन की एक खबर के मुताबिक, शिखर ने कहा, "हां, मैं आगे बढ़ चुका हूं। मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं प्यार के मामले में बदकिस्मत था बल्कि, मेरे एक्सपीरियंस नहीं था। अब मेरे पास अनुभव है, और वह काम आएगा।" धवन से जब पूछा गया कि क्या आप फिर से प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने कहा, "मैं हमेशा प्यार में ही रहता हूं।"
धवन की पहली पत्नी आयशा मुखर्जी ऑस्ट्रेलिया में ही पली-बढ़ीं थीं। दोनों को फेसबुक के जरिए प्यार हुआ और उन्होंने साल 2012 में शादी की। वहीं, साल 2023 में दोनों अलग हुए। आयशा और धवन का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है।
यह भी देखें- Shikhar Dhawan-Ayesha Mukherjee: शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने लिया तलाक, जानें क्या है वजह
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।