herzindagi
shivaji maharaj and connection with shivneri junnar in hindi

आखिर कौन थे छत्रपति शिवाजी महाराज? जानें शिवनेरी से क्या था संबंध

आपने छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि इनका नाम&nbsp;देवी मां शिवाई के नाम पर रखा गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि&nbsp;जीजाबाई शिवनेरी की पूजनीय देवी मां शिवाई की भक्त थीं और बेटे की कामना के लिए अक्सर शिवाई मंदिर जाती थीं।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-20, 16:43 IST

हर साल 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन इसलिए क्योंकि हिंदू कैलेंडर के अनुसार, शिवाजी का जन्म फाल्गुन के तीसरे दिन हुआ था, जबकि ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार शिवाजी महाराज की जन्म तिथि 19 फरवरी है। यही वजह है कि हर साल की तरह इस साल भी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई, खासकर महाराष्ट्र में। 

वैसे तो पूरे महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को सेलिब्रेट किया जाता है, लेकिन जुन्नर में यह एक त्योहार है। जी हां, जुन्नर में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर भव्य महोत्सव हुआ। हरजिंदगी ने हाल ही में महाराष्ट्र राज्य पर्यटन विभाग की ओर से पुणे में स्थित जुन्नर में होने वाले हिंदवी स्वराज्य महोत्सव 2024 को एक्सप्लोर किया। हिंदवी स्वराज्य महोत्सव का आयोजन जुन्नर को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाने के इरादे से किया गया था।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Maharashtra Tourism Official (@maharashtratourismofficial)

यह महोत्सव 3 दिन तक चला था, जिसकी शुरुआत 17 फरवरी को हुई थी। इसके अलावा, यह भी जानने की कोशिश की, कि आखिर छत्रपति शिवाजी महाराज का शिवनेरी से क्या संबंध है। तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं। 

आखिर कौन थे छत्रपति शिवाजी महाराज? 

who is shivaji maharaj

छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के सबसे प्रसिद्ध योद्धाओं और राजाओं में से एक माने जाते हैं। पुरातत्वविद और जुन्नर पर्यटन विकास संगठन के संस्थापक सिद्धार्थ ने बताया कि इनका जन्म सन 19 फरवरी 1630 को हुआ था। बता दें कि महाराज मराठा परिवार में हुए थे, जिनके पिता का नाम शाहजी भोंसले और माता का नाम जीजाबाई था। वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम असली नाम शिवाजी भोंसले था। 

शिवाजी से बचपन से ही युद्ध करने में निपुण थे। धीरे-धीरे शिवाजी के बचपन का यह खेल वास्तविक युद्ध में बदल गया। यह इतने बहादुर थे कि उन्होंने मराठा साम्राज्य का निर्माण किया। साथ ही, शिवाजी दुश्मनों को हराकर पुरंदर और तोरण जैसे किलों पर अपना अधिकार जमाया।  

इसे जरूर पढ़ें- Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को चढ़ाएं ये फूल, मिलेगा मनचाहा वरदान

मराठा साम्राज्य के बारे में जानें 

Maratha samrajya

यह तो हम आपको पता ही चुके हैं कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य का निर्माण किया था। म्राज्य औपचारिक रूप से 1674 में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के साथ अस्तित्व में आया और उन्हें रायगढ़ में छत्रपति शिवाजी के रूप में ताज पहनाया गया था। 

इस दौरान उन्होंने कई किले और युद्ध जीते, साथ ही उन्होंने मुगलों के खिलाफ कई जंग लड़ी और जीतीं। वो और उनकी नीतियां ऐसी रही हैं, जिससे सब उनका लोहा मानते थे। हालांकि, 1761 में पानीपत 3  महायुद्ध के साथ मराठा साम्राज्य का विस्तार समाप्त हो गया था।  

शिवाजी की पहली पत्नी थीं महारानी सईबाई निंबालकर

वैसे तो शिवाजी महाराज की कई पत्नियां थीं, लेकिन उनकी पहली पत्नी का नाम सईबाई निंबालकर था। सईबाई से शिवाजी ने शादी 14 मई 1640 में की थी। सईबाई को शिवाजी की सबसे पहली और मुख्य पत्नी होने का दर्जा मिला था। 

इनसे शिवाजी की  4 संताने हुईं, जो वीर संभाजी महाराज की मां भी हैं। वही, उनकी दूसरी पत्नी का नाम महारानी सोयराबाई मोहिते था, 1660 में शादी हुई थी।   

छत्रपति शिवाजी महाराज का शिवनेरी से संबंध? 

Shivneri fort

ऊपर तो शिवाजी की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें हमने आपको बताई, लेकिन अब जानते हैं कि महाराजा शिवाजी का शिवनेरी से क्या संबंध था। बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए शिवनेरी बहुत खास है, जहां पर उनका जन्म हुआ था। 

इसे जरूर पढ़ें- Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग को लगाएं ये 3 लेप, दूर होंगे सभी कष्ट

इनके जन्म स्थान पर खूबसूरत किला बनाया गया है, जिसे शिवनेरी किले के नाम से जाना जाता है। बता दें कि शिवनेरी पुणे के जुन्नर में स्थित है, जहां पर हर साल छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को सेलिब्रेट किया जाता है।  

बता दें कि शिवनेरी और छत्रपति शिवाजी महाराज का गहरा संबंध है, जिससे कभी नहीं तोड़ा जा सकता है। यही वजह है कि वहां शिवाजी महाराज की पूजा की जाती है। 

 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik) 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।