Shivling Par Lagaye Ye Lep: हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का बहुत महत्व माना जाता है। इस दिन शिव भक्त शिव शंकर भोले की भक्ति में झूमते नजर आते हैं। क्या घर क्या मंदिर, सभी स्थान महाशिवरात्रि के दिन शिवमय हो जाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पूजा का विशेष स्थान मौजूद है।
इस दिन शिवलिंग पर कई प्रकार की चीजें अर्पित कर भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है लेकिन इस दिन खास तौर पर शिवलिंग पर 3 चीजों का लेप करने का अत्यधिक लाभ मिलता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कौन सी वस्तुएं से शिवलिंग का लेप करना चाहिए और उसके लाभ।
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पूजा के दौरान चंदन चढ़ाने के लिए कहा जाता है। ऐसे में लोग सिर्फ चंदन घिसकर उसकी छींटे शिवलिंग पर मार देते हैं, जबकि शिवलिंग पर पूर्ण रूप से चंदन का लेप लगाना चाहिए। शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाने से पारिवारिक क्लेश से मुक्ति मिलती है।
यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को चढ़ाएं ये फूल, मिलेगा मनचाहा वरदान
महाशिवार्त्री के दिन शिवलिंग पर भस्म का लेप भी लगाना चाहिए। भस्म का लेप लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा, शिव पुराण में ऐसा माना गया है कि जो भी व्यक्ति शिवलिंग पर भस्म लगाता है उसे या उसके घर-परिवार को नकारात्मकता या बुरी शक्तियां परेशान नहीं करती हैं।
यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को लगाएं उनके ये प्रिय भोग, घर आएगी सुख-समृद्धि
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर घी का लेप भी लगाना शुभ माना जाता है। इससे ग्रह दोष दूर होता है और ग्रहों से शुभ परिणाम भी मिलते हैं। इसके अलावा, शिवलिंग पर शहद का लेप भी लगा सकते हैं। ध्यान रहे कि शहद या घी का लेप लगाने के बाद दूध या जल का अभिषेक जरूर करें।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कौन से लेप लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जीवन की कठिनाइयों को हर लेते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock, herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।