Mahashivratri 2024 Bhagwan Shiv Bhog: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च, दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी।
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को यूं तो पूजा और अभिषेक के दौरान कई वस्तुएं अर्पित की जाती हैं लेकिन इस दिन शिव शंभू को विशेष भोग भी लगाया जाता है जिसमें उनका प्रिय भोजन उन्हें चढ़ाया जाता है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से वह शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी कृपा समस्त परिवार पर सदैव के लिए बनाए रखते हैं।
महाशिवरात्रि 2024 भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग
शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव को भोजन में खीर, हलवा, सफेद बर्फी, भांग, पंचामृत, दही, दूध, शहद और सूखा मावा अति प्रिय है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को आप ये सभी या इनमें से कोई भी एक खाद्य पदार्थ का भोग लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:घर की सुख समृद्धि के लिए भगवान शिव को भूलकर भी न चढ़ाएं ये 10 चीज़ें
शिव पुराण में यह भी बताया गया है कि भगवान शिव को हर एक वस्तु अगर अलग-अलग अर्पित की जाये तो उसके पीछे कई अद्भुत लाभ छिपे हैं। हर एक वस्तु को अर्पित करने से उससे जुड़ा लाभ व्यक्ति और उसके समूचे परिवार को जीवनभर के लिए प्राप्त होता है।
महाशिवरात्रि 2024 शिवजी को कौन सा भोग चढ़ाने से मिलेगा कौन सा फल
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को खीर का भोग लगाने से घर पर किसी प्रकार का कोई संकट नहीं आता है। वहीं, इस दिन भगवान शिव को हलवे का भोग लगाने से पारिवारिक शांति बनी रहती है और गृह क्लेश भी नष्ट हो जाता है। सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है।
यह भी पढ़ें:Bhagwan Shiv: आपके जीवन से जुड़ा है भगवान शिव के इन प्रतीकों का रहस्य
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को सफेद बफी का भोग लगाने से नकारात्मकता दूर होती है। वहीं, भांग का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। पंचामृत, दूध और दही का भोग लगाने से चद्रमा मजबूत होता है और व्यक्ति को मानसिक बल प्राप्त होता है।
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को शहद का भोग लगाने से ग्रह शांत होते हैं। ग्रह दोष दूर होता है और ग्रहों से शुभ परिणाम मिलने लग जाते हैं। इसके अलावा, सूखे मावे का भोग लगाने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं और धन लाभ होने लगता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को कौन सी चीजें प्रिय हैं और किनका भोग लगाना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi, shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों