
इस हफ्ते हिंदी सिनेमा के दर्शकों को रानी मुखर्जी का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा। बता दें कि उनकी फिल्म जो काफी चर्चा में है, वह रिलीज होने वाली है। मर्दानी 3 के ट्रेलर ने सभी को हिला दिया है। वहीं, अब यह फिल्म आने वाले हफ्ते में सिनेमाघर में रिलीज होगी। इसी के साथ जावेद जाफरी अपनी नई फिल्म मायासभा: द हॉल ऑफ इल्यूजन से दर्शकों को एक मायाजाल की दुनिया में ले जाएंगे। ऐसे में दोनों के बेटल से काफी मजा आने वाला है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि इस हफ्ते सिनेमाघर में ये दोनों फिल्में कौन-सी कहानी लेकर आ रही हैं। आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आने वाले हफ्ते में कौन-कौन सी फिल्में आपका मनोरंजन करने के लिए बेताब हैं। पढ़ते हैं आगे...
बता दें कि मर्दानी की फ्रेंचाइजी का तीसरा हिस्सा है, जिसमें रानी मुखर्जी डीपी शिवानी शिवाजी राय का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले भी इसकी दो फिल्में रिलीज हुई हैं जो सुपर डुपर हिट रही हैं।

अब इस फिल्म में एक्शन क्राईम थ्रिलर भिखारी माफिया सिंडिकेट के खिलाफ जंग लड़ती नजर आ रही हैं। बता दें कि लोगों ने इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया है। ऐसे में वह इसका सिनेमाघर में इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में 93 लड़कियां लापता हो जाती हैं, जिन्हें शिवानी के लिए ढूंढना किसी चुनौती से कम नहीं होता। यह फिल्म सिनेमाघर में 30 जनवरी को रिलीज होगी।
इसे भी पढ़ें - Budget 2026: क्या होता है डिसइनफ्लेशन और डिफ्लेशन? बजट भाषण सुनने से पहले जरूर जान लें ये 2 शब्द
मायासभा भी 30 जनवरी को ही रिलीज हो जाएगी। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है। यह फिल्म आपको एक मायाजाल की तरफ ले जाएगी। चूंकि ये फिल्म जावेद जाफरी की है, ऐसे में ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ सकती है। बता दें कि जावेद जाफरी बदनाम प्रोड्यूसर परमेश्वर खन्ना का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने मानसिक रूप से बीमार बेटे के साथ जर्जर थिएटर में रहता है। इस फिल्म में लोगों को रहस्यमयी दुनिया का एक अनोखा संगम नजर आएगा।

नोट - दोनों ही फिल्में एक से बढ़कर एक हैं। ऐसे में देखना यह बनता है कि आखिर दर्शकों को कौन सी फिल्म पसंद आने वाली है और किसकी एक्टिंग लोगों के दिलों पर छाने वाली है।
इसे भी पढ़ें - Budget 2026 Expectations: अटल पेंशन योजना पर टिकी महिलाओं की निगाहें, क्या इस बार बढ़ेगी पेंशन की राशि और सब्सक्राइबर्स की सीमा?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।