herzindagi
chhatrapati shivaji maharaj birth anniversary 

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जुन्नर में आयोजित हुआ भव्य महोत्सव, देखें हाइलाइट्स

जुन्नर में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आयोजित हुआ भव्य महोत्सव हुआ। इस दौरान टीम हरजिंदगी को जुन्नर की जीवंत संस्कृति और पारंपरिक स्थलों को एक्सप्लोर किया।
Editorial
Updated:- 2024-02-18, 19:09 IST

हरजिंदगी ने हाल ही में महाराष्ट्र राज्य पर्यटन विभाग की ओर से पुणे में स्थित जुन्नर में होने वाले हिंदवी स्वराज्या महोत्सव 2024 को एक्सप्लोर किया। हिंदवी स्वराज्या महोत्सव का आयोजन जुन्नर को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाने के इरादे से किया गया है। यह महोत्सव 3 दिन चलने वाला है, जिसकी शुरुआत 17 फरवरी को हुआ था और 19 फरवरी तक चलने वाला है। 

इस महोत्सव के आखिरी दिन यानी 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की 394 वीं जयंती है। इस महोत्सव में कई पत्रकार, ब्लॉगर्स, इनफ्लुएंसर और टूर एजेंसियों भी शामिल हुईं, ताकि लोग जुन्नर जैसे खूबसूरत नगर के बारे में भी जान सकें। इस दौरान हरजिंदगी की टीम भी जुन्नर की समृद्ध संस्कृति और कई ऐतिहासिक स्थलों को एक्सप्लोर किया। 

हिंदवी स्वराज्या महोत्सव 2024 की हाइलाइट्स 

junnar shivneri

जुन्नार को व्यापक रूप से एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त करने के इरादे से, महाराष्ट्र राज्य पर्यटन विभाग ने जुनर में टेंट सिटी, एडवेंचर ज़ोन, हेरिटेज वॉक, फूड एंड आर्ट डिस्ट्रिक्ट का उद्घाटन किया। इस जगह को एक्सप्लोर करने दूर-दूर से पत्रकार, ब्लॉगर्स और आए और इन चीजों का अनुभव लिया। 

एडवेंचर एरिया का उद्घाटन 

एडवेंचर एरिया का उद्घाटन जुन्नार एजुकेशन सोसाइटी के धनशेथ सांचेती ने किया। यहां कई एडवेंचर एक्टिविटी मौजूद हैं, जिसमें ज़िप्लिनिंग लाइन, जेट स्कीइंग, स्पोर्ट एक्टिविटी शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र की 10 सबसे फेमस ऐतिहासिक जगहों की झलक आप भी देखें इन तस्वीरों में 

हेरिटेज वॉक का उद्घाटन

chhatrapati shivaji maharaj birth anniversary highlights

टीम हरजिंदगी ने जुन्नर के सांस्कृतिक टेपेस्ट्री में खुद को डुबो दिया। हेरिटेज वॉक में पर्यटकों को जुनर की परंपराओं, रीति -रिवाजों और वास्तुशिल्प विरासत में ऐतिहासिक स्थलों, स्मारकों के बारे में बताया गया। बता दें कि हेरिटेज वॉक में स्थलों से जुड़ी सही जानकारी दी जाती है। 

आर्ट एंड फूड का उद्घाटन

hhatrapati shivaji maharaj

भूटे पाटिल ग्राउंड में आर्ट और फूड का आयोजन किया गया। इस जगह ने जुन्नार ने स्थानीय कला और पारंपरिक फूड को आगे बढ़ाने का काम किया। बता दें आर्ट डिस्ट्रिक्ट हाइलाइट स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराजकी वीरता को बखूबी चित्रित किया गया है।

टेंट सिटी और खेल स्पोर्ट्स का उद्घाटन

know about junnar shivneri

टेंट सिटी न केवल अनोखा आइडिया है, बल्कि इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा देती है। टेंट सिटी यानी टेंट का शहर, जिसे कपड़े के टेंट से बनाया जाता है। टेंट सिटी को ईटो से नहीं बनाया जाता, इसे खास कपड़े से बनाया जाता है। साथ ही, टेंट को पहाड़ियों के बीच सेट किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Adventure Places: एडवेंचर का शौक रखते हैं तो एक बार महाराष्ट्र की इन जगहों पर पहुंचें 

बता दें कि यह जुन्नार में आयोजित महोत्सव का दूसरा दिन था। तीन दिवसीय उत्सव 19 फरवरी, 2024 तक जारी रहेगा।

 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।