herzindagi
who is saudi arabia famous model and journalist safa baig wife of irfan pathan

Safa Baig Kaun Hai: सऊदी अरब की फेमस मॉडल हैं इरफान पठान की वाइफ सफा बेग, पेशे से थीं पत्रकार; ससुर का भी ले चुकी हैं इंटरव्यू

इरफान पठान को अक्सर उनकी पत्नी के साथ देखा जाता है। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर पठान इंटरव्यू में भी अपनी पत्ती के बारे में जिक्र करते हुए सुने जाते हैं। इसके पहले उनकी पत्नी को हिजाब को लेकर ट्रोल किया गया था, जिसपर इरफान ने ट्रोलर्स को खुलकर जवाब दिया था।
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 13:12 IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान की पत्नी सफा बेग अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों कपल शादी के 10 साल होने पर एनिवर्सरी सेलिब्रेट करते नजर आए। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, ऐसे में लोग इरफान पठान की पत्नी के बारे में सर्च कर रहे हैं। दरअसल, सफा बेग सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, इसलिए उनके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते। हालांकि, सफा बेग एक फेमस मॉडल रह चुकी हैं, इसलिए वह किसी स्टार से कम नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सफा बेग के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

कौन है इरफान पठान की पत्नी सफा बेग?

सफा बेग का जन्म 28 फरवरी 1994 सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। उनका जन्म सऊदी अरब में हुआ था, लेकिन वह भारतीय हैं। वह पेशे से मॉडल और पत्रकार थीं। उन्होंने पीआर फर्म के लिए पत्रकारी का काम किया है। उन्होंने शादी से पहले तक अपने करियर पर ध्यान दिया, लेकिन 3 फरवरी 2016 में शादी के बाद उन्होंने मॉडलिंग छोड़ दी। रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपना खुद का बिजनेस संभालती हैं और घर पर बच्चों का ध्यान रखती हैं। उनके 2 बच्चे हैं, इमरान पठान दूसरा बेटा सुलेमान खान।

WHO IS safa baig

कैसे हुई थी सफा बेग से मुलाकात?

इरफान पठान की सफा बेग पहली मुलाकात शादी से 2 साल पहले हुई थी। साल 2014 में दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी। उस समय इरफान वहां एक इवेंट में शामिल होने गए थे। कहा जाता है कि सफा को देखकर इरफान को पहली ही नजर में उनसे प्यार हो गया था। दोनों के बीच में 10 साल का अंतर है।

Irfan Pathan wife

साल 2024 में जुड़ी सोशल मीडिया से

सफा अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया पर डालना पसंद नहीं करती थी। उनका कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं था। हालांकि, साल 2024 में उन्होंने एक नया इंस्टाग्राम पेज बनाया। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक रील भी शेयर की, जिसमें उन्हें उनके ससुर के साथ इंटरव्यू लेते हुए देखा जा सकता है। इरफान को पहली ही नजर में प्यार हो गया था। सफा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव सेशन के दौरान बताया कि वह अरब मूल की नहीं है। वह हैदराबाद की रहने वाली हैं, हालांकि उनका जन्म सऊदी अरब में हुआ था। वहीं उन्होंने पढ़ाई-लिखाई की है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Safa Mirza (@safamirza_official)

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Safabaig insta, irfan pathan insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।