हम में से अधिकतर लोगों के घरों में भगवान श्री कृष्ण का चित्र या उनकी पेंटिंग तो जरूर होगी। आज कल कई लोग हैं जिन्हें चित्रकला आती है और वो भगवान एवं देवी-देवताओं के विभिन्न सुंदर चित्र बनाते हैं। ऐसे ही श्री कृष्ण के कई रूपों के चित्र या पेटिंग बाजार में आपको मिल जाएंगे, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सबसे पहली बार किसने बनाया श्री कृष्ण का चित्र या फिर सबसे पहली श्री कृष्ण की पेंटिंग कब बनी थी। आइये जानते हैं इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।
श्री कृष्ण कैसे दिखते थे, उनका रंग कैसा था, उनकी मुस्कराहट कैसी थी, उनका ललाट कैसा था, उनके मुख पर तेज कैसा था, उनकी संपूर्ण दार्शिक आभा कैसी थी आदि इन सभी के बारे में इस समस्त ब्रह्मांड में सबसे पहले उत्तरा ने लिखा था।
उत्तर श्री कृष्ण के परम मित्र अर्जुन के बेटे अभिमन्यू की पत्नी थीं। उत्तरा के ही गर्भ की रक्षा श्री कृष्ण ने अश्वत्थामा द्वारा छोड़े गए ब्रह्मास्त्र से की थी। उत्तरा के गर्भ में पल रहे पांडवों के आखिरी वंशज को श्री कृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से बचाया था।
यह भी पढ़ें: भगवान राम की तरह श्री कृष्ण के आगे क्यों नहीं लगता मर्यादा पुरुषोत्तम?
महाभारत में यह उल्लेख मिलता है कि उत्तरा श्री कृष्ण की परम भक्त थीं और इसी कारण से जब उत्तरा पर संकट आया था तो श्री कृष्ण स्वयं उनकी रक्षा हेतु अश्वत्थामा से युद्ध करने निकल पड़े थे। इसी कारण से उत्तरा श्री कृष्ण को और भी मानती थीं।
ऐसा माना जाता है कि जब अभिमन्यू के बेटे को उत्तरा ने जन्म दिया था तब उसके बाद उन्होंने एक पुस्तक लिखी थी। उस पुस्तक में सिर्फ और सिर्फ भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप का ही वर्णन था। इतनी बड़ी पुस्तक में सिर्फ उनके रूप के बारे में लिखा गया था।
ऐसा भी कहा जाता है कि उत्तरा वो पहली व्यक्ति थी इस ब्रहमांड में जिन्होंने श्री कृष्ण के रूप में लिखित में वर्णित किया था। इसके बाद, उस लिखित वर्णन को पढ़कर एवं समझकर श्री कृष्ण का चित्रण सबसे पहले किया था वज्रनाभी ने जो कृष्ण के परपोते थे।
यह भी पढ़ें: श्री कृष्ण की 16 हजार 108 रानियां किसका अवतार थीं?
यानी कि सीधा-सीधा कहें तो आज श्री कृष्ण के सुंदर स्वरूप के बारे में जो भी पढ़ा जाता है उसका आधार लिखित में सबसे पहले उत्तरा ने ही संसार को दिया था और जो भी पेंटिंग्स श्री कृष्ण की बनाई जाती हैं उसका आधार वज्रनाभी ने प्रदान किया था।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।