herzindagi
lucky plants for south direction of home

घर की दक्षिण दिशा में जरूर लगाएं ये पौधे, कभी नहीं होगी धन की कमी

Lucky Plants For South Direction: वास्तुशास्त्र में पेड़ पौधों का विशेष महत्व है और यदि इन्हें घर में लगाने के लिए सही नियमों और दिशाओं का पालन किया जाता है तो यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-10-19, 10:22 IST

यदि आप घर में स्थित किसी भी वस्तु जो वास्तु के सही नियमों के अनुसार रखती हैं तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है। ऐसे ही कुछ पौधों को घर के लिए शुभ माना जाता है और उन्हें सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है।

यदि आप पेड़-पौधों को सही जगह पर लगाती हैं तो आपके घर में सदैव समृद्धि बनी रहती है और धन के योग बनते हैं। वहीं किसी भी गलत दिशा में लगाए गए पेड़ पौधे आपके घर में आने वाली समस्याओं का कारण भी बन सकते हैं।

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत ज्यादा महत्व होता है। वैसे मुख्य रूप से 4 दिशाएं होती हैं, लेकिन कुल दस दिशाओं का जिक्र ज्योतिष और विज्ञान में किया जाता है। इन्हीं में से एक दिशा है दक्षिण दिशा। ऐसे मान्यता है कि इस दिशा में कुछ विशेष चीजें ही रखनी चाहिए और वास्तु के नियमों का मुख्य रूप से पालन करना चाहिए।

दरअसल इस दिशा में पितरों का वास होता है और यह यम की दिशा मानी जाती है। यदि आप इस दिशा में कुछ पौधों को रखती हैं तो ये आपके घर में सदैव खुशहाली बनाए रखते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें कि आपको इस दिशा में किन पौधों को लगाना चाहिए जिससे से धन को आकर्षित करें। 

घर की दक्षिण दिशा में लगाएं मनी प्लांट 

money plant in south direction

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को हमेशा घर की दक्षिण दिशा में लगाना ठीक होता है। यदि आप इसे दक्षिण पूर्व दिशा में लगाती हैं तो इसके लाभ कई गुना तक बढ़ जाते हैं। इस दिशा को घर का अग्नि कोण माना जाता है और इस स्थान पर लगा हुआ मनी प्लांट हमेशा धन के ज्यादा योग बनाता है।

इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से भगवान गणपति को प्रसन्न करने में मदद मिलती है और इस दिशा में ही मनी प्लांट लगाने से घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और आर्थिक लाभ होता है। इसके विपरीत मनी प्लांट को कभी घर की उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: क्या मनी प्लांट को घर की दक्षिण दिशा में लगाना शुभ है?

घर की दक्षिण दिशा में लगाएं चमेली का पौधा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार चमेली का पौधा अपनी खुशबू की वजह से हमेशा  सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। यदि आप इसे सही दिशा में लगाती हैं तो इससे पति-पत्नी के रिश्तों में आने वाली दूरी कम की जा सकती है।

यह दाम्पत्य जीवन में खुशहाली लाने का काम करता है। वहीं यदि आप इस पौधे को घर की दक्षिण दिशा में लगाती हैं तो ये ज्यादा शुभ फल देता है और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इसे आप घर के भीतर दक्षिण दिशा में किसी भी दरवाजे या खिड़की के पास रख सकती हैं। 

घर की दक्षिण दिशा में लगाएं नीम का पौधा 

neem plant is good for home

ज्योतिष के अनुसार नीम के पौधे को हमेशा मंगल ग्रह से जोड़ा जाता है और इस पौधे को घर में लगाने से मंगल के शुभ प्रभाव होते हैं। यदि आप इसे घर की दक्षिण दिशा में लगाती हैं तो ये धन को आकर्षित करता है और आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है।

ग्रहों की शांति के लिए आपको नीम का पेड़ हमेशा घर की इसी दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। इस दिशा में लगा हुआ पेड़ धन के योग बनांता है। नीम के पौधे को ज्योतिष में शनि से जोड़ा होता है, इसलिए इसे घर में लगाने से शनि दोषों को भी कम किया जा सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें: घर के बेडरूम में रखें ये 5 पौधे, पति-पत्नी में नहीं होगी अनबन

घर की दक्षिण दिशा में लगाएं एलोवेरा का पौधा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार एलोवेरा के पौधे का संबंध किसी भी व्यक्ति के करियर और नौकरी से होता है। यदि आप इसे घर की सही दिशा में लगाती हैं तो ये आपके लिए करियर में सफलता के साथ धन के अच्छे योग बनाने में मदद करता है।

इस पौधे की लगाने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होती है और पैसा दिन दूना रात चौगुना बढ़ सकता है। इस पौधे को हमेशा सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। इस पौधे को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है, जिससे आपको सफलता मिले। 

वास्तु के अनुसार यदि आप इन विशेष पौधों को घर की दक्षिण दिशा में लगाती हैं तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है और धन लाभ के योग बनते हैं। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
घर में कौन कौन से पौधे लगाने चाहिए?
वास्तु के अनुसार घर में आपको तुलसी, शमी, स्नेक प्लांट और मनी प्लांट जरूर लगाना चाहिए।
घर की दक्षिण दिशा में कौन से पौधे लगाने चाहिए?
घर की दक्षिण दिशा में आपको मनी प्लांट, नीम, एलोवेरा, नारियल और चमेली के पौधे लगाने चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।