किसी भी तरह के पौधों का संबंध वास्तु से होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप कुछ पौधों को घर की सही दिशा में रखते हैं तो आपके घर में सदैव समृद्धि बनी रहती है। पौधे आम तौर पर पृथ्वी के तत्व से जुड़े होते हैं और पानी भी उनके विकास और अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण तत्व माना जाता है।
वास्तु शास्त्र प्रत्येक दिशा, विशिष्ट तत्वों, रंगों और ऊर्जाओं से जुड़ा होता है और अंतरिक्ष में वस्तुओं और तत्वों की नियुक्ति को ऊर्जा के प्रवाह को प्रभावित करने वाला माना जाता है। जब हम पौधों की बात करते हैं तो सबसे पवित्र और वास्तु से जुड़ाव रखने वाले पौधों में से एक है मनी प्लांट।
मनी प्लांट की जब बात आती है तो इसे पृथ्वी और पानी के तत्वों से जुड़ाव रखने के बावजूद इसे विभिन्न तत्वों और दिशाओं की ऊर्जाओं को संतुलित और सामंजस्य बनाने की क्षमता रखने वाला माना जाता है। इसी वजह से इसे एक शुभ पौधा माना होता है। आइए न्यूमेरोलॉजिस्ट, वास्तु विशेषज्ञ और टैरो कार्ड रीडर, मधु कोटिया जी से जानें कि क्या मनी प्लांट को दक्षिण दिशा में रखा जा सकता है।
वास्तु की मानें तो मनी प्लांट के लिए दक्षिण दिशा सबसे शुभ मानी जाती है और इसे इसी दिशा में रखने की सलाह दी जाती है। इस दिशा में रखा हुआ मनी प्लांट सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए अग्नि और धन से जुड़ा हुआ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र की मानें तो दक्षिण दिशा को धन और समृद्धि की दिशा माना गया है, इस दिशा में मनी प्लांट रखने से आपके घर में दोगुनी समृद्धि आ सकती है। मधु कोटिया जी बताती हैं कि दक्षिण दिशा में मनी प्लांट रखने से आर्थिक स्थिरता आती है और धन आकर्षित होता है।
मनी प्लांट को आप घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। ज्योतिष की मानें तो दक्षिण-पूर्व को भगवान गणेश की दिशा माना जाता है इसलिए इसमें कोई भी शुभ पौधा लगाना अच्छा माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: सुख-समृद्धि के लिए घर पर लगा रही हैं मनी प्लांट, तो न करें ये गलतियां
मनी प्लांट को हमेशा सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है जहां इसे दक्षिण दिशा (दक्षिण दिशा में जरूर रखें ये चीजें) में लगाना शुभ माना जाता है वहीं इसे कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाने की सलाह दी जाती है। यदि आपके घर में इस दिशा में मनी प्लांट लगा हुआ है तो आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। मनी प्लांट की गलत दिशा घर में नकारात्मकता को बढ़ाती है।
यह एक ऐसा पौधा है जो बहुत तेजी से बढ़ता है, इसलिए आपको इसका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है कि कभी भी इस पौधे की पत्तियों और लताओं को जमीन में न छूने दें। आपको हमेशा ऐसे इस पौधे को रखना चाहिए जिससे ये ऊपर की तरफ बढ़े। दरअसल इसका ऊपर की ओर बढ़ना घर की समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर का मनी प्लांट भूलकर भी किसी को गिफ्ट न करें, हो सकते हैं कंगाल
यदि हम बात करते हैं मनी प्लांट की तो इसे दक्षिण दिशा में लगाया जा सकता है और इसे सही दिशा में लगाना ही शुभ माना जाता है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।