herzindagi
which god and goddess should we offer sandalwood garland

चंदन की माला किन देवी-देवताओं को पहनानी चाहिए?

हिंदू धर्म में चंदन की माला का विशेष महत्व है। अब ऐसे में इस माला को किन देवी-देवताओं को चढ़ाने से शुभ फलों प्राप्ति हो सकती है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-01-29, 08:00 IST

सनातन धर्म में चंदन की माला को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इसका उपयोग पूजा-पाठ, मंत्र जाप और धारण करने के लिए किया जाता है। चंदन की माला को पवित्र और शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं, ज्योतिष शास्त्र में भी चंदन की माला को शुभ फलदायी माना जाता है। अब ऐसे में पूजा-पाठ के दौरान चंदन की माला देवी-देवताओं को अर्पित करने का महत्व है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि चंदन की माला किन देवी-देवताओं को पहनाने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।

भगवान विष्णु को चंदन की माला पहनाने का महत्व

51xKp9jaWZL._AC_UY1100_

चंदन की माला को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। चंदन की माला भगवान विष्णु को अर्पित करने का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, चंदन की माला भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इसे धारण करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। चंदन की माला को वैष्णव परंपरा में महत्वपूर्ण माना गया है। इसे धारण करने से मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं, चंदन की माला से मंत्र जाप करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। अगर आप भगवान विष्णु को चंदन की माला पहना रहे हैं तो गुरुवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है।

माता लक्ष्मी को चंदन की माला पहनाने का महत्व

चंदन की माला को शुभ और पवित्र माना जाता है। चंदन की सुगंध शांत और सुखदायक होती है, जो माता लक्ष्मी को आकर्षित करती है। अगर आप माता लक्ष्मी को चंदन की माला पहना रह हैं तो सफेद चंदन की माला शुभ माना जाता है। आप माता लक्ष्मी को चंदन की माला किसी भी दिन या समय पर पहना सकते हैं। हालांकि, शुक्रवार के दिन माला पहनाना सबसे उत्तम माना जाता है। आप माता लक्ष्मी को चंदन की माला पहनाने के बाद उन्हें धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।

इसे जरूर पढ़ें - चंदन की माला पहनते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

मां सरस्वती को चंदन की माला पहनाने का महत्व

saraswati-mata-min

मां सरस्वती को ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी माना जाता है। उन्हें विद्या और ज्ञान की देवी होने के कारण चंदन की माला अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। चंदन की माला मां सरस्वती को अर्पित करने से ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है। बता दें, चंदन की माला मां सरस्वती को अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में ज्ञान, बुद्धि और सकारात्मकता का विकास होता है।

इसे जरूर पढ़ें - जब ज्ञान और धन की होड़ में मां लक्ष्मी का हुआ था माता सरस्वती से भयंकर विवाद

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।