'दादा' के नाम से मशहूर सौरव गांगुली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में से एक हैं। सौरव गांगुली को उनके चाहने वाले प्यार से उन्हें 'दादा' कहकर बुलाते है जिसका बंगाली में मतलब बड़ा भाई होता है। सौरव गांगुली को बंगाल टाइगर, प्रिंस ऑफ कोलकाता, द महाराजा, द गॉड ऑफ द ऑफ साइड, द वारियर प्रिंस के नाम से भी पुकारा जाता है। उनके करियर की बात करें तो उनके नेतृत्व में टीम ने 21 टेस्ट मैच जीते है। वे 11 हजार वन-डे रन बनाने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज है। उन्हें 2004 में भारत का चौथे बड़े नागरिक सम्मान 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया है।
इसे जरूर पढ़ें:निर्मला सीतारमण ने एक अलग अंदाज में किया बजट पेश, जानें क्या रहा खास
लेकिन आज हम आपको सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर नहीं बल्कि उनके निजी जीवन के बारे में बताएंगे। क्रिकेट खेलने के लिए क्रिकेटरों को देश-विदेश में अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ता है। ऐसे में उनसे जुड़े कई हादसे और किस्से होते है। कई बार यह किस्से मजेदार होते है तो कई बार अचरज भरे और चौकाने वाले होते है। आज हम आपको सौरव गांगुली से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा बताने वाले है।
वैसे तो भूतों के अस्तित्व माना नहीं जाता। ज्यादातर लोग इन बातों पर विश्वास नहीं करते, खासकर अगर बात पढ़े लिखे तबके की हो। लेकिन सौरव गांगुली से जुड़ी एक ऐसी कहानी है जिसे सुनकर न सिर्फ आप इस पर यकीन करेंगे बल्कि खुद सौरव गांगुली इस हादसे के बाद इन बातों पर विश्वास करने लगे हैं। न सिर्फ सौरव गांगुली बल्कि क्रिकेट की दुनिया के कई दिग्गजों ने ऐसा अनुभव किया है।
सौरव, महेंद्र सिंह धोनी सहित शेन वाटसन जैसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने विदेशी दौरे के दौरान अपने आसपास भूतों की मौजदूगी को महसूस किया है। सौरव गांगुली ने अपने टीवी शो 'दादागिरी' में भूतों से जुड़े अपने इस अनुभव को साझा किया था। सौरव गांगुली इस टीवी शो को खुद होस्ट करते हैं।
कहानी कुछ यूं है कि साल 2002 में किसी मैच के दौरान सौरव गांगुली लंदन के मशहूर लुमली होटल में ठहरे थे। आपको बता दें कि लंदन का यह होटल दुनिया के 'मोस्ट हांटेड प्लेस' की लिस्ट में शामिल है। ऐसा माना जाता है कि इस होटल में लेडी लुमली की आत्मा भटकती है। कथित तौर पर सौरव होटल के जिस कमरे में ठहरे थे, अचानक उस रात उस कमरे का उनके बाथरूम का नल खुद-ब-खुद चलने लगा। पानी की आवाज सुनकर जब सौरव की नींद खुली तो उन्होंने नल बंद कर दिया और उनको लगा की शायद उनसे ही गलती से नल खुला रह गया था। वो दौबारा जाकर सो गए लेकिन कुछ देर बाद फिर से नल से पानी गिरने लगा। न सिर्फ नल से पानी गिर रहा था बल्कि सौरव को उस कमरे में किसी होने का भी अनुभव हुआ।
इसे जरूर पढ़ें:DeepVeer Love Story: एक किस और शुरू हो गई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी
सौरव के लिए यह घटना चौकाने वाली थी लेकिन एक खिलाड़ी होने के नाते उन्होंने इसे भी मानने में थोड़ा समय लगाया। लेकिन अंत में उन्हें इस सच को मानना पड़ा और उस रात सौरव इतना डर गए थे कि बीच रात में ही वो अपना कमरा छोड़कर रॉबिन सिंह के कमरे में सोने के लिए चले गए और पूरी रात वहीं सोएं। और सुबह जब उन्होंने इस बात का जिक्र होटल के मैनेजर से किया तो मैनेजर ने भी इस तरह की घटना होने की बात स्वीकार की। मैनेजर ने उनसे माफी मांगी और उनके पास कोई कमरा उपलब्ध न होने के कारण उनको जानबुझ कर यह कमरा देने के लिए माफी मांगी और साथ ही कमरा भी चेंज कर दिया।
Photo courtesy- instagram.com(@sanaganguly, DNA India, DekhNews, Twitter, Hindustan Times, ScoopWhoop, Pinterest)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों