herzindagi
zeenat and dev anand story

राज कपूर की वजह से अधूरी रह गई जीनत अमान और देव आनंद की लव स्टोरी

लाखों महिलाओं के दिलों के धड़कन देव आनंद को जीनत अमान से प्यार हो गया था, लेकिन अभिनेता की प्रेम कहानी शुरू होने से पहले ही टूट गई थी।
Editorial
Updated:- 2021-09-29, 12:46 IST

जीनत अमान हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर देव आनंद की खोज मानी जाती हैं। देव आनंद स्टारर फिल्म द इविल विदिन से उन्होंने फिल्मों में एंट्री की थी। इस फिल्म के बाद जीनत अमान फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में एक बार फिर देव आनंद के साथ नजर आईं थी। इस फिल्म से एक्ट्रेस को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। फिल्म में जीनत अमान की उनकी बहन का किरदार निभाया था, लेकिन असल जिंदगी में देव आनंद उन्हें चाहने लगे थे। देव आनंद लाखों महिलाओं के दिलों के धड़कन हुआ करते थे, लेकिन जीनत अमान को देखने के बाद वह उन्हें दिल दे बैठे थे।

जीनत अमान और देव आनंद ने उस वक्त एक साथ कई फिल्मों में काम किया। जिसमें हीरा पन्ना, वारंट, कलाबाज, प्रेम शास्त्र और डार्लिंग-डार्लिंग जैसी फिल्में शामिल हैं। यही नहीं समय के साथ देव आनंद और जीनत अमान की दोस्ती और गहरी होती चली गई। कहा जाता है कि देव आनंद अपने जीनत अमान से अपने प्यार का इजहार करना चाहते थे, लेकिन राज कपूर बीच में आ गए।

जीनत अमान को ऐसे प्रपोज करना चाहते थे देव आनंद

zeenat aman film

ऑटो बायोग्राफी रोमांसिंग विद लाइफ में देव आनंद ने अपनी लाइफ से जुड़े ऐसे कई दिलचस्प किस्सों को शेयर किया है। एक्टर के अनुसार वह अपनी दिल की बात जीनत अमान को बताना चाहते थे। देव आनंद ने बताया कि ''उन दिनों जब भी कहीं जीनत अमान के बारे में चर्चा होती तो उन्हें काफी अच्छा लगता था। यही नहीं जब मेरे बारे में बात होती थी तो वो खुश हो जाती थी। हम दोनों एक-दूसरे से इमोशनली कनेक्ट हो गए थे।'' एक दिन देव आनंद ने तय किया कि उन्हें जीनत अमान से अपनी दिल की बात कह देनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने एक जगह डिसाइड किया और वो जगह थी ताज में रेंडीज़वस, जहां दोनों पहले भी डिनर के लिए आ चुके थे। देव आनंद ने सारी तैयारी कर ली थी, ऐसे में वह पार्टी के बाद जीनत अमान को वहां साथ लेकर जाने वाले थे। देव आनंद ने जीनत अमान को प्रपोज करने के लिए सारी तैयारी कर ली थी।

इसे भी पढ़ें:Birthday Special : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तरह ही Cute है उनकी लव स्टोरी, देखें तस्वीरें

राज कपूर की वजह से अधूरी रह गई देव आनंद की प्रेम कहानी

zeenat aman films

पार्टी में कई सेलेब्स शामिल हुए थे, जिसमें राज कपूर भी शामिल थे। उस वक्त पार्टी में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बाद देव आनंद का दिल बुरी तरह टूट गया। दरअसल, राज कपूर पार्टी में काफी नशे में थे और जीनत अमान को गले लगाए हुए थे। जीनत अमान और राज कपूर को इस तरह साथ देखकर देव आनंद को अच्छा नहीं लगा। वहीं, उस वक्त जीनत अमान राज कपूर की फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम शूटिंग कर रही थी। शूटिंग के दौरान राज कपूर और जीनत अमान के लिंकअप की खबरें आए दिन अखबारों में छप रही थी। नशे में राज कपूर जीनत से कुछ कह रहे थे, दोनों इस तरह साथ देखने के बाद देव आनंद का दिल बुरी तरह टूट गया था। यही नहीं बाद में देव आनंद उस पार्टी से बाहर निकल आए।

इसे भी पढ़ें:नीता अंबानी की छोटी ननद दीप्ति सल्गाओकर के बारे में जानें रोचक तथ्‍य

देव आनंद के प्यार से अंजान थी जीनत अमान

zeenat and dev anand

जीनत अमान से बाद में एक इंटरव्यू में देव आनंद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उस रात जो भी हुआ वह उनका नजरिया था और मेरा अपना नजरिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि देव आनंद उस दिन ऐसा कुछ करने वाले थे, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। बता दें कि जीनत अमान का नाम इंडस्ट्री में कई एक्टर के साथ जुड़ा था। उस वक्त इंडस्ट्री में वह एक बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर उभर रही थी। 70 के दशक की हिट एक्ट्रेस जीनत अमान को चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी थी।

उम्मीद है कि आपको जीनत अमान और देव आनंद से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।