herzindagi
cow ko kya khila sakte hain

गौ माता को क्या-क्या नहीं खिलाना चाहिए?

हिन्दू धर्म में गौ सेवा को बहुत महत्व दिया जाता है। गौ माता में सभी देवी और देवताओं का वास माना गया है। इसी कारण से घर में बनने वाली पहली रोटी गौ माता के लिए ही निकली जाती है।
Editorial
Updated:- 2024-05-22, 12:00 IST

Cow Ko Kya-Kya Nhi Khilana Chahiye: हिन्दू धर्म में गौ सेवा को बहुत महत्व दिया जाता है। गौ माता में सभी देवी और देवताओं का वास माना गया है। इसी कारण से घर में बनने वाली पहली रोटी गौ माता के लिए ही निकली जाती है। इसके अलावा, गौ को चारा खिलाना भी बहुत शुभ माना जाता है। जहाना एक ओर शास्त्रों में गौ को क्या-क्या खिलाना चाहिए, इसका वर्णन मिलता है। वहीं, दूसरी ओर गौ को क्या-क्या नहीं खिलाना चाहिए, इसके बारे में भी बताया गया है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि गया को क्या नहीं खिलाना चाहिए। 

गौ माता को न खिलाएं बासी भोजन (We Should Not Offer Stale Food To Cow)

what should not be offered to cow

गौ माता को भूल से भी बासी भोजन नहीं कराना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर गौ माता को बासी भोजन कराते हैं तो इसका अर्थ है कि हम सभी देवी और देवताओं को बासी भोजन करा रहे हैं। इससे हमें पाप चढ़ता है।  

यह भी पढ़ें: क्या चप्पल पहनकर नहाना सही है?

गौ मात को न खिलाएं ब्रेड (We Should Not Offer Bread To Cow) 

गौ माता को ब्रेड नहीं खिलानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रेड को अशुद्ध खाने में गिना जाता है। कई लोग ब्रेड को दूध में मिलाकर भी गौ माता को खिलाते हैं जो कि पूरी तरह से गलत है। ऐसा करना गौ माता के अपमान के समान है।  

गौ माता को न खिलाएं झूठा भोजन (We Should Not Offer False Food) 

गौ माता को झूठा भोजन भी नहीं कराना चाहिए। कई लोग ऐसा करते हैं कि पहले भरपूर खाना बना लेते हैं फिर आधा अधूरा सा खाकर बाकी बचा झूठा खाना गुय माता के आगे डाल आते हैं। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि चली जाती है। 

यह भी पढ़ें: क्या घर में मकड़ी का जाला होना होता है अशुभ?

गौ माता को न खिलाएं तामसिक भोजन (We Should Not Offer Nonveg Food) 

things should not be offered to cow

अगर आपके घर में तामसिक भोजन बनता है जैसे कि मांसाहार या प्याज एवं लहसुन वाला खाना तो बेहतर है कि आप उस भोजन को गौ माता को न खिलाएं। ऐसा भोजन गौ माता को कराना वर्जित माना गया है। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि गौ माता को क्या-क्या नहीं खिलाना चाहिए और क्या है इसके पीछे का धार्मिक एवं ज्योतिषीय तर्क। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image credit: herzindagi   

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।