is it lucky to have spider web in home

क्या घर में मकड़ी का जाला होना होता है अशुभ?

ऐसा कई बार होता है कि घर की साफ-सफाई रखने के बाद भी घर में मकड़ी का जाला बन जाता है। यूं तो मकड़ी का जाला बनना एक सामान्य घटना है लेकिन वास्तु शास्त्र में इसके पीछे के कई संकेत बताये गए हैं।
Editorial
Updated:- 2024-04-25, 15:36 IST

Ghar Mein Makadi Ka Jala Hone Se Kya Hota Hai: ऐसा कई बार होता है कि घर की साफ-सफाई रखने के बाद भी घर में मकड़ी का जाला बन जाता है। यूं तो मकड़ी का जाला बनना एक सामान्य घटना है लेकिन वास्तु शास्त्र में इसके पीछे के कई संकेत बताये गए हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर घर में बार-बार मकड़ी का जाला बनना क्या दर्शाता है।

क्या घर में मकड़ी का जाला बनना शुभ नहीं होता?

kya ghar mein makadi ka jala hona ashubh hota hai

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मकड़ी का जाला बनना बहुत ही अशुभ माना जाता है क्योंकि इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। मकड़ी का जाला घर में बनना घर के सदस्यों की तरक्की को बाधित करता है। साथ ही, घर में तंगी पैर पसारने लगती है। यहां तक कि सदस्यों के व्यवहार में भी कई बदलाव नजर आने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या ऑफिस डेस्क पर तांबे की वस्तु रख सकते हैं?

वास्तु शास्त्र कहता है कि बेडरूम में अगर मकड़ी का जाला बने तो इससे मानसिक तनाव पैदा होता है। साथ ही, पति-पत्नी के बीच भयंकर अनबन हमेशा बनी रहती है। वैवाहिक जीवन में हमेशा क्लेश का वास होता है और दांपत्य संबंध में से प्रेम, विश्वास और आपसी तालमेल पूरी तरह से खत्म होने लग जाता है। 

kya ghar mein makadi ka jala hona shubh hota hai

अगर घर के पूजा वाले कमरे में मकड़ी का जाला बना रहता है या बार-बार बनता है तो इससे पारिवारिक कलह जन्म लेती है। पारिवारिक शांति और घर की सकारात्मकता नष्ट हो जाती है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लग जाता है। साथ ही, भाग्य दुर्भग्य में बदल जाता है। ग्रह अशांत हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या था शकुनि के जादुई पासों का रहस्य?

घर की रसोई में मकड़ी का जाला बनना भी अशुभ माना जाता है। इससे घर में धन-धान्य की कामो होने लगती है। रसोई में मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी दोनों का निवास होता है। ऐसे में घर की रसोई में मकड़ी का जाला बनना दोनों ही माताओं की नाराजगी को भी दर्शाता है। इसे धन हानि का सूचक भी कह सकते हैं।

 

अगर आपके घर में भी मकड़ी का जाला बना हुआ है या बार-बार बन जाता है तो आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि घर में मकड़ी का जाला बनना शुभ होता है या अशुभ और क्या हैं इससे जुड़े संकेत। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;