Office Desk Par Tamba Rakhne Se Kya Hoga: आप में से बहुत से लोग ऑफिस डेस्क पर तरह-तरह की चीजें रखते होंगे। यूं तो सजावट के लिए आप कुछ भी रख सकते हैं लेकिन ऑफिस डेस्क एक महत्वपूर्ण स्थान होता है जिसका कहीं न कहीं कनेक्शन आपके करियर या जॉब से जुड़ा होता है।
असल में ऑफिस डेस्क पर हम जो भी रखते हैं उस वस्तु का प्रभाव हमारे जीवन पर और विशेष रूप से करियर लाइफ पर बहुत गहरा पड़ता है। असी में कुछ भी रखने से पहले हमन इस बात का ध्यान रखना चाहिए उस चीज का हमारी जॉब पर या हमारे करियर पर कैसा असर देखने को मिल सकता है।
इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि कई लोग ऑफिस डेस्क पर कॉपर की चीजें भी रखना पसंद करते हैं। यूं तो कॉपर को ज्योतिष में शुद्ध धातु माना गया है लेकिन ऑफिस डेस्क पर रखने के लिहाज से यह कैसा हो सकता है इस बारे में आइये जानते हैं विस्तार से।
ऑफिस डेस्क पर कॉपर या तांबे की वस्तु रखने के लाभ
तांबे को शुद्ध धातु माना जाता है। तांबे के ग्रह स्वामी सूर्य और मंगल हैं। जहां एक ओर सूर्य भाग्य का कारक होता है तो वहीं, मंगल विवाह एवं शुभ कार्य का कारक माना जाता है।
यह भी पढ़ें:Vastu Tips: ऑफिस डेस्क में भूलकर भी न करें ये गलतियां, रुक सकती है प्रगति
ऐसे में तांबे को अगर हम ऑफिस डेस्क पर रखते हैं तो यह करियर के लिहाज से बहुत शुभ होता है। तांबे या तांबे की वस्तु को ऑफिस डेस्क पर रखने से सूर्य और मंगल मजबूत होते हैं।
इसके अलावा, सूर्य के शुभ प्रभाव से भाग्य का साथ मिलता है। सौभग्य जागृत होता है। नौकरी एवं करियर में अच्छे परिणाम मिलने लग जाते हैं। सफलता प्राप्त होने लगती है।
यह भी पढ़ें:ऑफिस की डेस्क पर रखें ये 5 चीजें, नौकरी में मिल सकती है तरक्की
वहीं, मंगल के शुभ प्रभाव से आपका वैवाहिक जीवन या रिलेशनशिप तो शुभ बनता ही है। साथ ही, मंगल के असर से नौकरी से जुड़ी बाधाएं भी जल्दी-जल्दी दूर होने लग जाती हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि तांबे की वस्तु क्या ऑफिस डेस्क पर रखनी चाहिए, अगर हां तो क्या हैं इससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों