-1772734258456.webp)
मंगल के स्वामित्व वाली, अग्नि तत्व की मेष राशि की महिलाओं के लिए यह हफ्ता आसमान छूने वाला हो सकता है। हफ्ते की शुरुआत आपको थोड़ा डरा सकती है, क्योंकि 09 और 10 मार्च को चंद्रमा आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे। यह समय आपके धैर्य की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा। 11 से 13 मार्च के बीच नवम भाव का चंद्रमा आपके सोए हुए भाग्य को जगाएगा। 14 और 15 मार्च को जब चंद्रमा आपके दशम भाव में प्रवेश करेंगे, जहाँ आपके राशि स्वामी मंगल पहले से ही उच्च के होकर बैठे हैं। यह रुचक और शशि-मंगल राजयोग आपको सफलता दिलाएगा । ध्यान रहे कि 14 मार्च को ही सूर्य आपके 12वें भाव में जा रहे हैं, जो आपके खर्चों की रफ्तार को बढ़ाएगा । छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह मेष राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…
मेष राशि की महिलाएं प्यार में बहुत डायरेक्ट और पैशनेट होती हैं। लेकिन 09 और 10 मार्च को 8वें भाव का चंद्रमा आपको भयंकर पजेसिव और शक्की बना देगा। पार्टनर के फोन या किसी पुराने मैसेज को लेकर आपके मन में अचानक जलजला उठ सकता है। इन दो दिनों में अपनी जासूसी की आदत पर ब्रेक लगाएं, वरना बना-बनाया रिश्ता बिगड़ जाएगा। 11 से 13 मार्च का समय रिश्तों की हीलिंग का है। नवम भाव का चंद्रमा आपको पति के साथ किसी मंदिर या लॉन्ग ड्राइव पर ले जाएगा, जहाँ आप दोनों खुलकर बात करेंगे। 14 मार्च को सूर्य के 12वें भाव में जाने से पार्टनर के ईगो में थोड़ा टकराव आ सकता है, लेकिन वीकेंड पर 10वें भाव में आपके उच्च के मंगल और चंद्रमा की युति आपको घर में भी फायदा दिलाएगी
उपाय:सोमवार की रात एक कटोरी में थोड़ा सा सेंधा नमक और लौंग रखकर अपने बेडरूम में रख दें। अगले दिन उसे फ्लश कर दें।
करियर के लिए यह हफ्ता आपके लिए अच्छा रहने बाला है 09 और 10 मार्च को 8वें भाव के गोचर के कारण आपको लगेगा कि ऑफिस में आपके खिलाफ कोई गुप्त साजिश हो रही है। कोई प्रोजेक्ट अचानक हाथ से खिसकता हुआ महसूस हो सकता है 11 मार्च से नवम भाव का गोचर आपके आइडियाज को बॉस की नजरों में लाएगा। और 14-15 मार्च को जब चंद्रमा आपके कर्म भाव में उच्च के मंगल के साथ युति करेगा, तब ऑफिस में आपका रुतबा देखने लायक होगा। पुलिस, सेना, प्रशासन, मेडिकल या आईटी सेक्टर में काम करने वाली मेष राशि की महिलाओं को प्रमोशन लेटर, इंक्रीमेंट या कोई बहुत बड़ा लीडरशिप रोल मिल सकता है। आपके विरोधी आपके सामने खड़े होने की हिम्मत भी नहीं करेंगे।
उपाय: मंगलवार की सुबह एक लाल रंग के पेन से अपने ऑफिस की डायरी में श्री हनुमते नमः लिखें।

इसे जरूर पढ़ें- मेष राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व
आर्थिक मामले पर इस हफ्ते आपको कमाई और खर्चों दोनों देखने को मिलेंगे। 09 और 10 मार्च को अष्टम भाव का चंद्रमा आपको अचानक कहीं से अटका हुआ पैसा दिला सकता है। अगर इन्शुरन्स या पीएफ का पैसा फंसा था, तो वह झटके में क्लियर हो जाएगा। 11 से 13 मार्च के बीच आपको पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। 14 मार्च को जैसे ही सूर्य आपके 12वें भाव में प्रवेश करेंगे, अचानक विदेश यात्रा, लग्जरी आइटम्स या किसी सरकारी टैक्स/जुर्माने पर बड़ा पैसा खर्च हो सकता है। 14 और 15 मार्च को 10वें भाव का राजयोग आपकी इनकम तो बढ़ाएगा, लेकिन सूर्य की स्थिति आपको सेविंग्स नहीं करने देगी। इसलिए ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स से इस वीकेंड दूरी बनाए रखें।
उपाय: रविवार को एक तांबे के लोटे में जल, गुड़ और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
सेहत के लिए यह हफ्ता शुरुआत और अंत में आपको थोड़ा थका सकता है। 09 और 10 मार्च को अष्टम भाव का चंद्रमा अज्ञात भय , पैरों में दर्द, यूरिन इन्फेक्शन और भारी मानसिक घबराहट दे सकता है। महिलाओं को इस दौरान अपनी स्वच्छता और डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 14 और 15 मार्च को दशम भाव में बैठा उच्च का मंगल आपके शरीर में हीट पैदा कर रहा है। इसके साथ ही, 14 को सूर्य के 12वें भाव में जाने से आपको अनिद्रा, आंखों में तेज जलन या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। आप काम के नशे में अपनी नींद से समझौता करेंगी, जिसका असर आपके ब्लड प्रेशर पर पड़ सकता है। पानी भरपूर पिएं और गुस्से पर कंट्रोल रखें।
उपाय: बुधवार को गाय को हरा चारा खिलावें।
इसे भी पढ़ें- Mesh 2026 Upay: इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करेंगे बस 2 उपाय, मेष राशि वाले बिना चूके रोज करें ये काम
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।