हिंदू धर्म में कई पशु-पक्षियों को शुभ माना गया है। इनमें से सबसे ज्यादा महत्व गाय को दिया गया है। हिंदुओं में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, क्योंकि वह हमें दूध देती है। गाय की पूजा और सेवा को भी हिंदू धर्म में बहुत महत्व दिया गया है।
ऐसी मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए अगर आप गाय की पूजा या सेवा करते हैं, तो एक साथ इतने सारे देवी-देवताओं को आप प्रसन्न कर सकते हैं। शास्त्रों में गाय की सेवा और पूजा से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिनमें से कुछ बेहद प्रचलित भी हैं।
गाय को गुड़ और रोटी खिलाना भी इन्हीं नियमों में से एक है। ऐसा करते हुए आपने कई लोगों को दिखा होगा। मगर क्या आप जानते हैं कि गाय को गुड़ रोटी खिलाने के बहुत सारे फायदे भी हैं। इस विषय में हमारी बात उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा बताते हैं, ' हिंदू धर्म में गाय को पवित्र माना गया है। गाय भगवान श्रीकृष्ण को भी अति प्रिय है। अगर कोई निस्वार्थ भाव से गाय की सेवा करता है, तो उसे हर तरह से जीवन में सुख मिलता है। वैसे तो गाय को नियमित दिन के अनुसार आपको अलग-अलग चीजें खाने के लिए देनी चाहिए। यदि आप ग्रह शांति या जीवन में आ रही समस्याओं को कम करना चाहते हैं, तो आपको गाय को गुड़ रोटी खिलानी चाहिए।'
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: घर में कब लगाएं तुलसी का पौधा?
पंडित जी हमें इसके और भी कई फायदे बताते हैं-
इसे जरूर पढ़ें: दुर्भाग्य से छुटकारा पाने के उपाय जानें
अगर आप बहुत समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहें और आपको इन परेशानियों से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है, तो आपको नियमित गाय के पैर छू कर अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। इससे आपको न केवल मन की शांति मिलेगी बल्कि अपनी समस्याओं को हल करने का रास्ता भी मिलेगा।
अपने काम के लिए घर से निकलते वक्त यदि आपको गाय की आवाज सुनाई दे जाए, तो वह दिन आपके लिए बहुत ही शुभ होता है। खासतौर पर अगर आपको नौकरी में तरक्की की आस है, तो गाय की आवाज आपके लिए शुभ साबित हो सकती है।
घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए आपको सुबह-शाम नियमित रूप से भगवान के मंदिर में गाय के घी का दिया जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर पवित्र बना रहेगा और हर तरह का दोष दूर हो जाएगा।
घर में यदि सकारात्मकता बनी रहती है, तो परिवार के सदस्यों के मध्य प्रेम भी बना रहता है। ऐसे में अगर आपको महसूस होता है कि घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा (नकारात्मक ऊर्जा दूर भगाने के उपाय) मौजूद है तो उसे दूर करने के लिए आपको अपने घर में गाय के साथ श्री कृष्ण की तस्वीर लगानी चाहिए।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Unsplash, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।