दुर्भाग्य से छुटकारा पाने के उपाय जानें

बहुत समय से अगर दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है, तो पंडित जी द्वारा बताए गए ये उपाय अपना कर देखें।  

Tips  And  Tricks  To  Get  Rid  Of  Bad  Luck

ऐसा कई बार होता है कि लाख कोशिशों के बावजूद हमारे जीवन में कुछ न कुछ परेशानियां लगी ही रहती हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि किस्मत वहीं साथ देती है, जहां मेहनत होती है, अगर मेहनत के साथ-साथ भाग्‍य का साथ होना भी बहुत जरूरी होता है।

कई बार हमारे ग्रहों की स्थिति ऐसी हो जाती है कि बहुत कोशिशों के बाद भी दुर्भाग्य हमारा पीछा नहीं छोड़ता है। ऐसी स्थिति में ज्‍योतिष शास्‍त्र में कुछ टोटके बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने भाग्य को कुछ हद तक मजबूत बना सकते हैं।

इस विषय में हमारी बात भोपाल के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी जी से हुई है। पंडित जी कहते हैं, 'घर पर ही छोटे-छोटे ज्‍योतिषी टोटके अपना कर हम अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं। बस आपको वास्तु और ज्‍योतिष शास्‍त्र के कुछ नियमों का पालन करना चाहिए।'

Khrab  Kismat  Se  Kaise  Paye  Chutkara

नमक का प्रयोग करें

  • नमक का प्रयोग कई तरह से आप घर की सुख शांति के लिए कर सकते हैं। नमक को वास्तु और ज्‍योतिष शास्‍त्र दोनों में ही बहुत पावरफुल बताया गया है। यदि आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो आपको घर के मुख्य द्वार की चौखट पर नमक की एक रेखा बना देनी चाहिए।
  • आपको लगता है कि लगातार कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको नियमित रूप से नमक के पानी से स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां आपके आस-पास भी नहीं फटकेंगी।
  • नमक और पानी को मिक्स करके आप घर के मुख्य द्वार पर रख सकते हैं। ऐसा करने से भी घर में बुरी शक्तियों का प्रवेश नहीं हो पाता है।

घोड़े की नाल से दूर करें दुर्भाग्य

  • वास्तु और ज्‍योतिष शास्‍त्र में घोड़े की नाल के भी कई उपाय बताए गाए हैं। पंडित जी बताते हैं, 'शनि के प्रकोप को कम करने के लिए आप काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी को शनिवार के दिन धारण कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही चुनौतियां कम हो जाती हैं।'
  • अगर आपके घर में अन्न एवं धन की कमी हैं तो आपको शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल को उस स्थान पर बांध देना चाहिए, जहां आप अनाज स्टोर करते हैं। ऐसा करने से आपके ऊपर अन्नपूर्णा देवी की हमेशा कृपा बनी रहती है।
  • भाग्‍य यदि साथ नहीं दे रहा है तो शनिवार के दिन आपको घोड़े की नाल को शनि देव को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव आप पर प्रसन्न होते हैं।

कपूर जलाएं

  • दुर्भाग्य को दूर करने के लिए आपको प्रतिदिन पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें डालकर स्नान करना चाहिए। आप नारियल के तेल में कपूर को मिक्स करके यह तेल तैयार कर सकते हैं।
  • आपको नियमित रूप से अपने घर के मंदिर में कपूर का दीपक भगवान के आगे जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। ऐसा करने से ग्रह दोष भी शांत हो जाते हैं।
totke for  bad  luck

गुलाब के फूल का करें प्रयोग

  • यदि आपको धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको देवी लक्ष्मी के वैभव लक्ष्मी स्वरूप को हर शुक्रवार 1 गुलाब का खिला हुआ फूल अर्पित करना चाहिए और वैभव लक्ष्मी जी की पूजा भी करनी चाहिए।
  • यदि पति-पत्‍नी के रिश्तों में मधुरता खत्म हो रही है तो नियमित रूप से एक गुलाब का फूल अपने साथी को भेंट करें। यदि आप भेंट नहीं करना चाह रहे हैं तो अपने बेडरूम में रोज एक ताजा गुलाब का फूल रखें।
  • घर की पूर्व दिशा में गुलाब के फूल का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

दुर्भाग्य निवारण टोटका

  • दुर्भाग्य दूर करने के लिए नियमित मंगलवार के दिन आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और हनुमान जी के आगे तेल का दीपक जलाना चाहिए।
  • आपको नियमित 'ओम दुर्भाग्य नाशिनी दुं दुर्गाय नमः' का पाठ करना चाहिए और जानवरों को रोटी खिलानी चाहिए।
  • यदि आपकी कुंडली में शनि दोष है तो आपको हर शनिवार उड़द की दाल का दान करना चाहिए।

उम्मीद है कि आपको दुर्भाग्य दूर करने के ये उपाय पसंद आए होंगे। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें, साथ ही ऐसे और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

Image Credit: Shutterstock, Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP