herzindagi
Dhanteras shopping According to Numerology  main

धनतेरस पर अंक के अनुसार करेंगी शॉपिंग तो घर में नहीं होगी पैसे की कमी

धनतेरस के दिन खरीदारी करना बहुत शुभ होता है, लेकिन अगर आप जन्मांक के अनुसार खरीदरी करेंगी तो मां लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहेगी। 
Editorial
Updated:- 2019-10-24, 18:05 IST

धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है और लगभग हर कोई इस दिन खरीदारी जरूर करता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करने वालों के घर में साल-भर धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि अगर आप जन्‍मांक के अनुसार खरीदरी करती हैं तो आपके जीवन में धन के साथ-साथ सुख समृद्धि का भी वास होगा। इसलिए आपको इस धनतेरस में अपने जन्‍मांक के अनुसार ही खरीदारी करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं कि इस साल आप अपनी जन्‍मांक के अनुसार कौन सी चीजें खरीद सकती हैं। और इस बारे में हमें सेलिब्रिटी अंक ज्योतिष (न्यूमेरोलॉजी) और टैरो रीडर मनीष मालवीय जी बता रहे हैं, जो हमें हर हफ्ते बर्थडेट के अनुसार सप्‍ताहिक राशिफल के बारे में बताते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: धनतेरस: गोल्‍ड ज्‍वेलरी के लिए फेमस हैं ये देश

Dhanteras shopping According to Numerology  inside  

एक्‍सपर्ट की राय

मनीष मालवीय जी का कहना हैं कि 'धनतेरस पर की गई खरीदारी का अपना महत्त्व है। खरीदारी के अनुसार ही हमें इसके शुभ फल मिलते है। इस दिन हम जो खरीदते है, उसका प्रभाव वर्ष-भर हमारी सुख-समृद्धि पर पड़ता है। वैसे तो बहुत सी चीजों की खरीदारी इस दिन शुभ फल देने वाली होती है, लेकिन कुछ चीजों की खरीदारी इस दिन नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन लोहे और कांच की वस्तुएं, ऑयली चीजों, नोकदार वस्तुओं की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इस दिन कौड़िया, गोमती चक्र, कपड़े, वाहन, मिट्टी की मां लक्ष्मी -गणेश की मूर्ती, गन्ना आदि खरीदना सभी के लिये शुभ रहता है। हम अपने जन्मांक के अनुसार भी तय कर सकते है कि किस चीज़ की खरीदारी को हमें प्राथमिकता देनी है।'

Dhanteras shopping According to Numerology  inside

धनतेरस पर जन्‍मांक के अनुसार खरीदरी

  • अगर आपका जन्मांक 1 है, तो आपको इस दिन सोने, चांदी, तांबे से बनी वस्तुएं और केसर खरीदने को प्राथमिकता देनी चाहिए। 
  • जन्मांक 2 वालों को चांदी और मोती से निर्मित चीजों को लेने में प्राथमिकता देनी चाहिए।  
  • जन्मांक 3 वाले लोगों को सोने और पीतल से बनी वस्तुएं को लेने में प्राथमिकता देनी चाहिए। इस दिन आप कोई ज्ञानवर्धक पुस्तक, शहद, पुखराज भी खरीद सकते है।

 

 

  • जन्मांक 4 वाले सोने, तांबे, हीरे से बनी वस्तुएं ले सकते है। इस दिन मोबाइल फ़ोन और इत्र भी ले सकते है। इस दिन आप लक्ष्मी-गणेश, सरस्वती तीनों के साथ वाला सिक्का खरीद सकते है। 
  • जन्मांक 5 वालों को इस दिन सोना, चांदी, तांबे, हीरा, पन्ना से बनी वस्तुओं और मोबाइल फ़ोन, वाहन को लेने में प्राथमिकता देनी चाहिए। इस दिन आप चाहे तो हरे रंग के पौधे भी खरीद कर घर में लगा सकते है।
  • जन्मांक 6 वाले सोना, चांदी हीरे से बनी वस्तुएं ले सकते है। इस दिन यह आकर्षक, चमक-दमक, सौन्दर्य, वैभवशाली और सुगंधित वस्तुएं भी खरीद सकते है। 

dhanteras shopping


इसे जरूर पढ़ें:
धनतेरस के दिन क्या खरीदें और क्या ना खरीदें

 

  • जन्मांक 7 वालों को सोने, चांदी, तांबे, हीरा, पन्ना से बनी वस्तुएं को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस दिन यह विदेश यात्रा का टिकट भी खरीद सकते है।
  • जन्मांक 8 वालों को स्टील, तांबे, पीतल की वस्तुएं की खरीद को प्राथमिकता देनी चाहिए।
  • जन्मांक 9 वालों को सोना, तांबे, मूंगा से बनी वस्तुएं खरीदना चाहिए। इस दिन यह केसर भी खरीद सकते है। 

तो देर किस बात कि अगर आप भी मां लक्ष्‍मी की पूरी कृपा चाहते हैं तो इस धनतेरस में अपने जन्‍मांक के अनुसार खरीदारी करें। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।