Thu Mar 5, 2026 | Updated 03:13 AM IST
keep this thing in pocket based on birth date

जन्मतिथि के अनुसार पॉकेट में रखें ये एक चीज, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा

अगर आप अपनी जन्मतिथि के अनुसार कुछ चीजें अपनी पॉकेट में रखती हैं तो आपके लिए धन के योग बन सकते हैं। आइए यहां जानें कि आपकी जन्मतिथि के अनुसार कौन सी चीजें रखनी चाहिए।
Editorial
Updated:- 2026-03-04, 18:00 IST

हम सभी चाहते हैं कि जीवन में कभी भी धन की कमी न हो, लेकिन कई बार हम असफलताओं का कारण नहीं जान पाते हैं। ज्योतिष और अंक शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति की जन्मतिथि न केवल उसके स्वभाव को दर्शाती है, बल्कि उसके धन योग, सफलता और आर्थिक स्थिति पर भी गहरा प्रभाव डालती है। कई बार आपकी सही मेहनत के बाद भी पैसा टिकता नहीं है या अचानक से खर्चे बढ़ जाते हैं। ऐसे में यदि आप कुछ आसान उपाय आजमाएं तो धन का आगमन हो सकता है। यही नहीं अगर आप अपनी पॉकेट में कुछ चीजें रखती हैं तो आपके जीवन में इसके सकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है, जो उसकी जन्मतिथि से निकलता है। यही मूलांक आपके जीवन के बारे में यह तय करता है कि आपको भविष्य में क्या फल मिल सकते हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से जानें कि आपको अपनी जन्म तिथि के अनुसार कौन सी चीजें अपनी पॉकेट में रखनी चाहिए जिससे आपके लिए धन के योग बन सकते हैं।

मूलांक-1

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 01, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो आपको अपनी जेब में या वॉलेट में कॉपर यानी तांबे का सिक्का रखना चाहिए। इससे आपकी तरफ धन आकर्षित होता है और जीवन की बाधाएं समाप्त होती हैं।

मूलांक-2

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 02, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 है और आपको वॉलेट में चांदी का सिक्का रखना चाहिए। इससे आपके वॉलेट की तरफ धन आकर्षित होता है और आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है।

यह भी पढ़ें- Mulank 2 Lucky Gemstone: मूलांक 2 वाले नौकरी में सफलता के लिए जरूर पहनें इस रत्न की अंगूठी, जानें विधि और नियम

silver coin in wallet

मूलांक-3

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 03, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है तो आपको अपनी जेब में एक रुमाल हमेशा जरूर रखना चाहिए। जेब में हमेशा रुमाल रखने से आपकी तरफ हमेशा माता लक्ष्मी आकर्षित होती हैं और बिगड़े काम बनने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- Astro Tips: क्या दूसरे का रुमाल इस्तेमाल करना ठीक है?

मूलांक-4

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4,13,22 या 31 को हुआ है तो आपका मूलांक 4 है। आपको हमेशा अपने साथ लकड़ी का पेन रखना चाहिए। इससे आपके जीवन में धन आकर्षित होता है और समृद्धि बनी रहती है।

मूलांक-5

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 05, 14 या  23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 है। आपको अपने पास हरे रंग का पर्स रखना चाहिए, इससे आपके जीवन में धन का आगमन बना रहता है और धन लाभ के योग बनते हैं।

मूलांक-6

आपका जन्म यदि किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 है। आपको पानी पर्स या पॉकेट में हमेशा एक रुमाल रखना चाहिए जिसमें इत्र लगा हुआ हो। इससे आपके लिए धन लाभ के योग बनते हैं।

मूलांक-7

can we keep something in wallet

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7,16 या 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 07 होगा। आपको हमेशा अपनी पर्स में या पॉकेट में एक मेटल की घड़ी रखनी चाहिए। इससे आपके पास धन आकर्षित होता है और सदैव समृद्धि बनी रहती है।

मूलांक-8

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 08 होगा। आपको अपने पास हमेशा नीले रंग का रुमाल रखना चाहिए। जिससे आपके जीवन में हमेशा समृद्धि बनी रहती है।

मूलांक-9

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 09, 18 या 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 है। आपको हमेशा अपनी पॉकेट में मौली या कलावा रखना चाहिए। इससे आपके जीवन में धन का आगमन हो सकता है। 
 अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;