Thu Mar 5, 2026 | Updated 05:16 AM IST
herzindagi
why you should avoid using someone else handkerchief

Astro Tips: क्या दूसरे का रुमाल इस्तेमाल करना ठीक है?

क्या आप दूसरों की चीजें इस्तेमाल करने के आदी हैं? यदि हां, तो आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूसरों की वस्तुओं का उपयोग करना आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है और कई समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि क्या दूसरों का रुमाल इस्तेमाल किया जा सकता है? 
Editorial
Updated:- 2025-03-31, 12:00 IST

आज के समय में हर व्यक्ति खुशहाल और समृद्ध जीवन जीना चाहता है। वह चाहता है कि उसका परिवार सुख-शांति से रहे। इसके लिए यह ज़रूरी है कि वह अपने घर की चीजों को वास्तु के अनुसार व्यवस्थित रखे। इसके साथ ही, कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें दूसरों के साथ साझा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। अब ऐसे में हममे से कई लोग दूसरे का रुमाल इस्तेमाल कर लेते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि क्या दूसरे का रुमाल उपयोग कर सकते हैं?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार न करें दूसरे का रुमाल इस्तेमाल

rumal

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दूसरे का रुमाल इस्तेमाल करने से कई तरह की नकारात्मक ऊर्जाएं आपके जीवन में प्रवेश कर सकती हैं। हर व्यक्ति की अपनी एक अलग ऊर्जा होती है। जब आप किसी और का रुमाल इस्तेमाल करते हैं, तो आप उनकी ऊर्जा को अपने अंदर ले लेते हैं। यदि उस व्यक्ति की ऊर्जा नकारात्मक है, तो यह आपके जीवन में भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। यह व्यक्ति के भाग्य और शरीर की ऊर्जा से जुड़ा होता है। ऐसा माना जाता है कि दूसरे का रुमाल इस्तेमाल करने से रिश्तों में तनाव और विवाद हो सकते हैं। दूसरे का रूमाल इस्तेमाल करने से आपके घर की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। इसलिए ऐसी मान्यता है कि दूसरे का रुमाल इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें -  रात में लोहे का कोई भी सामान दूसरों को क्यों नहीं देना चाहिए?

दूसरे का रुमाल इस्तेमाल करने से आ सकती हैं परेशानियां

magician-tricks--13-1688540872

ऐसी मान्यता है कि अगर हम जिस भी व्यक्ति का रुमाल इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसके जीवन की परेशानियां उस व्यक्ति पर आ सकती है। जो रुमाल इस्तेमाल करते हैं। इससे व्यक्ति को नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। इसलिए अगर आप अभी भी दूसरे का रुमाल उपयोग करते हैं तो ऐसा करने से बचना चाहिए। साथ ही ज्योतिष में भी, रुमाल को व्यक्तिगत ऊर्जा से जुड़ा हुआ माना जाता है। इसलिए, दूसरे का रुमाल इस्तेमाल करने से आपकी अपनी ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और साइंटिफिकली देखा जाए तो रुमाल में कई तरह के किटाणु भी होते हैं। जिससे जो दूसरे व्यक्ति उस रुमाल का इस्तेमाल कर रहा है। उसे स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी झेलनी पड़ सकती है।

इसे जरूर पढ़ें -   किसी के घर से भूलकर भी न लाएं ये 3 चीजें, हो सकता है आर्थिक नुकसान

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।