habit of using old clothes

क्या आप भी अपने पुराने कपड़ों का पोछे की तरह करती हैं इस्तेमाल? आज ही बदल दें ये आदत, बिगड़ सकती है किस्मत

कई बार हमारी छोटी सी गलतियां घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती हैं। ऐसे ही अगर आप अपने घर में पुराने कपड़ों का इस्तेमाल साफ़-सफाई में करती हैं तो इसके कई बुरे प्रभाव हो सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में यहां।
Editorial
Updated:- 2026-01-15, 19:21 IST

अक्सर देखा जाता है कि हम अपने घर के लोगों के या बच्चों के कपड़ों का इस्तेमाल डस्टिंग या पोछे के लिए करते हैं। कई बार हम किसी वजह से या जाने अनजाने में बच्चों या घर के अन्य सदस्यों के पुराने कपड़ों को किसी बाहरी को देने के बजाय घर की साफ़-सफाई में इस्तेमाल करने लगते हैं। वास्तव में शायद ही किसी को इस बात का अनुमान होता है कि इन कपड़ों का इस्तेमाल आपके जीवन में नकारात्मकता का संकेत देता है। वैसे तो घर की साफ-सफाई हर महिला की दिनचर्या का अहम हिस्सा होती है, लेकिन आपको साफ-सफाई के लिए भी सही कपड़ों का इस्तेमाल करने की जरूरत होती है। घर की साफ-सफाई के लिए क्सर पुराने कपड़ों का इस्तेमाल किया जाता है और आप भी ऐसे कपड़ों को सफाई में इस्तेमाल करती हैं जिन्हें अब आप पहनती नहीं हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र और ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार पुराने कपड़ों को पोछे की तरह इस्तेमाल करना आपकी किस्मत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि आपको कभी भी पोछे के लिए पुराने कपड़ों का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए।

पुराने कपड़े और नकारात्मक ऊर्जा का संबंध

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कपड़े केवल पहनने के लिए नहीं होते हैं बल्कि ये व्यक्ति की ऊर्जा, भावनाओं और पुरानी यादों को भी अपने भीतर समेटे रखते हैं। पुराने कपड़े कई बार दुख, बीमारी, तनाव या नकारात्मक अनुभवों से भी जुड़े हो सकते हैं। जब आप ऐसे कपड़ों को फर्श या गंदगी साफ करने के लिए इस्तेमाल करती हैं, तो ऐसा माना जाता है कि वो नकारात्मक ऊर्जा को पूरे घर में फैला देते हैं। इससे घर का वातावरण भी तनावपूर्ण और अशांत हो सकता है।

old clothes using side feffects

पोछे के लिए पुराने कपड़े क्यों अशुभ माने जाते हैं

ऐसा कहा जाता है कि जब आप घर की फर्श पर पोछा लगाती हैं तो फर्श से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है। अगर इस पोछे के लिए अपने पुराने कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं तो यह नकारात्मक ऊर्जा को सोखने के बजाय वापस घर में फैला सकते हैं। इससे घर में रहने वालों के मन में भी नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। यही नहीं आप जिस व्यक्ति के कपड़ों का इस्तेमाल पोछे में करती हैं उसकी सेहत पर भी उसका बुरा असर हो सकता है। इससे दुष्प्रभाव से उस व्यक्ति को थकान, आपसी झगड़े और आर्थिक रुकावटें बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- वास्तु अनुसार इन कपड़ों से कभी नहीं करनी चाहिए घर की साफ-सफाई, जानिए

किस्मत और आर्थिक स्थिति पर असर

ज्योतिष के अनुसार, घर की साफ-सफाई का सीधा संबंध धन और सौभाग्य से होता है। यदि आप साफ-सफाई के दौरान गलत वस्तुओं का प्रयोग करती हैं तो इसका सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। पुराने कपड़ों से पोछा लगाने की आदत नौकरी में अड़चन, व्यापार में नुकसान या अनावश्यक खर्चों को बढ़ा सकती है। मुख्य रूप से आप फटे हुए कपड़ों का पोछा भूलकर भी ना बनाएं यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। फटे हुए कपड़े आपके जीवन में दरिद्रता को आकर्षित करते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या नमक के पानी से पोछा लगाने से दूर होती है नकारात्मकता? जानें क्या कहता है शास्त्र

why should not use old clothes

रिश्तों और मानसिक शांति पर प्रभाव

आपके घर का वातावरण केवल दीवारों से नहीं बनता है बल्कि वहां मौजूद ऊर्जा से बनता है। जब आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, तो इसका असर रिश्तों पर भी दिखने लगता है। पति-पत्नी के बीच तनाव, बच्चों का पढ़ाई में मन न लगना और घर में बार-बार छोटी बातों पर विवाद होना आम हो सकता है। ऐसे में कई बार महिलाएं यह समझ नहीं पातीं कि इतना प्रयास करने के बावजूद घर में शांति क्यों नहीं है। इसका कारण यह भी हो सकता है कि आप घर में पोछे के रूप में पुराने कपड़ों का इस्तेमाल करती हैं।

अगर आप भी पोछे के रूप में पुराने कपड़ों का इस्तेमाल करती हैं तो आपको अपनी ये आदत तुरंत बदल देनी चाहिए, जिससे कोई नकारात्मक प्रभाव न हो सके।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;