purane kapdo ka kya karein

वास्तु अनुसार इन कपड़ों से कभी नहीं करनी चाहिए घर की साफ-सफाई, जानिए

हम सभी अपने घर की साफ-सफाई के लिए अक्सर पुराने व बेकार कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे कपड़े होते हैं, जिन्हें वास्तु के अनुसार क्लीनिंग के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
Editorial
Updated:- 2024-06-22, 12:20 IST

घर को साफ-सुथरा रखना कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। सबसे पहले साफ घर देखने में अच्छा लगता है और ऐसे घर में बीमारियां कम होती हैं। इतना ही नहीं, साफ-सफाई से घर में एक पॉजिटिविटी भी आती है। हालांकि, घर को सिर्फ साफ रखना ही जरूरी नहीं है, बल्कि आप अपने घर की सफाई किस तरह करते हैं, यह भी उतना ही अहम् है। अमूमन घर की सफाई के लिए हम पुराने व बेकार कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं। 

लेकिन हर तरह के कपड़ों को होम क्लीनिंग के लिए इस्तेमाल करना अच्छा नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार, ऐसे कई कपड़े होते हैं, जिन्हें घर की सफाई के लिए इस्तेमाल करने से आपके घर में नेगेटिविटी का संचार हो सकता है। अगर आप यह सोचते हैं कि आप किसी भी पुराने कपड़े से अपने घर को साफ कर सकते हैं, तो आप गलत हैं। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपका कुछ ऐसे ही कपड़ों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको घर की साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए-

छोटे बच्चे के कपड़ों से ना करें सफाई

Can we use our old clothes for cleaning

अगर आपके घर में कोई बहुत छोटा बच्चा है तो आपको कभी भी शिशु के पुराने कपड़ों का इस्तेमाल डस्टिंग या साफ-सफाई के लिए नहीं करना चाहिए। इसे बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। जब आप ऐसा करते हैं तो इससे बच्चे के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: क्या वाकई ठोकर लगा पानी पीना होता है अशुभ?

अंडरगारमेंट्स से ना करें सफाई

घर में कभी भी किसी भी तरह के अंडरगारमेंट्स से साफ-सफाई नहीं करनी चाहिए। दरअसल, ऐसे कपड़ों का एनर्जी लेवल बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। जिससे घर की पॉजिटिव एनर्जी कम होती है। वैसे भी ऐसे कपड़ों का साइज और आकार भी कुछ ऐसा होता है कि उससे बेहतर डस्टिंग या क्लीनिंग करना संभव ही नहीं हो पाता है।

expert Can we use our old clothes for cleaning

दिवंगत व्यक्ति के कपड़े से ना करें सफाई

अमूमन जब कोई व्यक्ति दुनिया से चला जाता है तो उसके कपड़े पुराने व बेकार महसूस होते हैं। बहुत से लोग ऐसे कपड़ों को घर की डस्टिंग या पोंछे आदि में इस्तेमाल करने लग जाते हैं। हालांकि, आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। वास्तुशास्त्र में दिवंगत व्यक्ति के कपड़ां से घर की सफाई करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है।

यह भी पढ़ें: रसोईघर में किस दिशा में होनी चाहिए खिड़की?

सिंथेटिक कपड़ों से ना करें सफाई

आप घर में किसी भी तरह के सिंथेटिक कपड़ों से सफाई नहीं करनी चाहिए। जब आप इनसे झाड़-पोंछ करते हैं तो उस समय इनमें इलेक्ट्रोस्टेटिक चार्ज बन जाता है, जो घर की चीजों के लिए अच्छा नहीं रहता है। खासतौर से, उत्तर व पूर्व दिशा में अगर इस तरह के कपड़े का इस्तेमाल क्लीनिंग के लिए किया जाए तो इससे नेगेटिव एनर्जी पैदा होती है और आपके आगे बढ़ने के रास्ते रुक जाते हैं। हो सकता है कि इससे आपके घर में कलह का माहौल भी बना रहे। बेहतर होगा कि आप मार्केट में अलग से डस्टिंग, क्लीनिंग या पोंछा लगाने के लिए मिलने वाले कपड़ों का इस्तेमाल करें।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;