Vastu tips For windows at kitchen ()

रसोईघर में किस दिशा में होनी चाहिए खिड़की?

वास्तु शास्त्र में सही दिशा का ज्ञात होना बेहद जरूरी है। सही दिशा व्यक्ति के जीवन में शुभ परिणाम लेकर आते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 
Editorial
Updated:- 2024-06-07, 07:30 IST

(vastu tips for windows at kitchen) वास्तु शास्त्र में सभी दिशाओं को अहम मानी जाता है। इन दिशाओं के बारे में ज्ञात होना बेहद जरूरी है। अगर कोई सामान गलत दिशा में रखी गई है, तो व्यक्ति को अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। इसलिए सही स्थान पर भी सामान रखा उत्तम फलदायी माना जाता है। अब ऐसे में जिस तरह रसोईघर और पूजाघर की दिशा महत्वपूर्ण है, ठीक वैसे ही किसी कमरे में लगी खिड़कियां किस दिशा में होनी चाहिए। जिससे घर में सकारात्मकता ऊर्जा का संचार हो सके। इसके बारे में हमने ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से पूछा। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि रसोई घर की खिड़की किस दिशा में होनी चाहिए?

रसोईघर की किस दिशा में होनी चाहिए खिड़की?  (In which direction should the kitchen window be)

vastu tips for windows at kitchen

रसोई घर में खिड़की की दिशा पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा उत्तम मानी जाती है। इसके अलावा  दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पश्चिम दिशा में भी लगा सकते हैं।

रसोई घर में खिड़की पूर्व दिशा में हो (window in kitchen should be in the east direction)

रसोई घर में खिड़की की दिशा पूर्व दिशा में होना चाहिए। क्योंकि यह सूर्योदय की दिशा है और इसे सबसे शुभ दिशा माना जाता है। पूर्व दिशा में खिड़की होने से रसोई घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशी लाता है।

रसोई घर में खिड़की उत्तर-पूर्व दिशा में हो (window in kitchen should be in the north-east direction)

रसोई घर में खिड़की उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। क्योंकि यह दिशा ज्ञान और आध्यात्मिकता की दिशा है। उत्तर-पूर्व दिशा में खिड़की होने से रसोई घर में शांति और सकारात्मकता का वातावरण बनता है। इससे पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है।

इसे जरूर पढ़ें - Vastu Tips: घर की खिड़कियों के लिए भी है अलग वास्तु, जानें इससे जुड़े 10 टिप्स

रसोई घर में खिड़की दक्षिण-पूर्व में हो (window in kitchen should be in the south-east)

रसोई घर में खिड़की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। बता दें, यह समृद्धि और सफलता की दिशा है। दक्षिण-पूर्व दिशा में खिड़की होने से रसोई घर में आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - बेडरूम की खिड़कियों से जुड़े यह वास्तु टिप्स लाएंगे घर में सकारात्मकता

रसोई घर में खिड़की उत्तर-पश्चिम में हो (window in kitchen should be in the north-west)

रसोई घर में खिड़की उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। यह व्यापार और व्यवसाय की दिशा है। उत्तर-पश्चिम दिशा में खिड़की होने से रसोई घर में कामकाज में सफलता मिल सकती है।

रसोई घर में खिड़की की दिशा के बारे में विस्तार से जानें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- herZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;