herzindagi
bedroom window vastu tips

बेडरूम की खिड़कियों से जुड़े यह वास्तु टिप्स लाएंगे घर में सकारात्मकता

अगर आप चाहती हैं कि आपके बेडरूम में हमेशा सकारात्मकता का संचार हो तो आपको वहां पर खिड़कियों से जुड़े कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2022-08-17, 16:26 IST

किसी भी घर में खिड़कियों का अलग महत्व है। खिड़कियां ना केवल वेंटिलेशन में मदद करती हैं, बल्कि घर में प्राण ऊर्जा का संचार भी इनके कारण हो पाता है। वास्तु के अनुसार एनर्जी तीन तरह की होती हैं- प्रकाश, सूरज की किरणें व हवा। खिड़कियों की मदद से यह तीनों एनर्जी घर में प्रवेश कर पाती हैं। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में पर्याप्त खिड़कियां नहीं होती हैं, वहां पर रहने वाले सदस्य अक्सर बीमार ही रहते हैं। इसलिए, घर के ड्रॉइंग रूम से लेकर बेडरूम तक में खिड़कियों का निर्माण करवाना बेहद आवश्यक होता है।

Expert anand bhardwaj quote on window vastu

हालांकि, जब घर के बेडरूम में खिड़कियों का निर्माण किया जाता है तो कई छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखना बेहद आवश्यक होता है। दरअसल, बेडरूम घर का वह कमरा होता है, जहां पर आप रिलैक्स करते हैं और इसलिए अगर उस स्थान में सकारात्मकता नहीं होगी तो मन अशांत ही रहेगा। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि बेडरूम में खिड़कियों का निर्माण करवाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

सही दिशा में हों बेडरूम की खिड़कियां

window

बेडरूम में खिड़कियों का होना बेहद जरूरी है। लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि इन्हें कमरे की किसी भी दीवार पर बनवा दिया जाए। सही दिशा में बनी खिड़की आपको सुकून का अहसास करवाती है। बेडरूम में खिड़कियों को आप उत्तर या पूर्व दिशा में बनाते हैं तो इससे अधिक लाभ होता है।(घर की खिड़कियों के लिए वास्तु टिप्स)

लेकिन अगर आपका बेडरूम कुछ इस तरह डिजाइन किया हुआ है कि उत्तर या पूर्व दिशा से प्रकाश नहीं आता है तो आप दक्षिण के दक्षिण पूर्व दिशा में खिड़की बना सकती हैं या फिर पश्चिम की उत्तर-पश्चिम दिशा अर्थात् वायु कोण में बेडरूम की खिड़कियों को डिजाइन किया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें-Expert Tips : घर की सुख समृद्धि के लिए वास्तु के हिसाब से घर की किस दिशा में रखें ये 5 पौधे

खिड़कियों के साइज पर भी करें फोकस

window size

यूं तो बेडरूम में खिड़कियों को बड़ा से बड़ा बनाने की सलाह दी जाती है, ताकि पर्याप्त प्रकाश और हवा कमरे के भीतर आ सके। लेकिन फिर भी इनका साइज इनकी दिशा के आधार पर निर्भर करता है। मसलन, अगर आपने खिड़की पूर्व या उत्तर में बनाई है तो आप जितना हो सके, उन्हें बड़ा बनाने का प्रयास करें।

आप चाहें तो एक दीवार के बराबर भी खिड़की बनवा सकती हैं। वहीं, दक्षिण या पश्चिम दिशा में खिड़कियों का साइज छोटा ही रखें। वास्तु में ऐसा माना जाता है कि दक्षिण या पश्चिम दिशा से नेगेटिव एनर्जी अंदर आती है। ऐसे में बेडरूम में इस दिशा की खिड़कियों का साइज छोटे से छोटा रखा जाना चाहिए।

डार्क फिल्म का करें इस्तेमाल

dark films

अगर आपके बेडरूम की खिड़कियां दक्षिण या पश्चिम दिशा में है तो ऐसे में आप वहां की नेगेटिव एनर्जी को कम करने के लिए आप खिड़कियों पर डार्क ब्लैक फिल्म भी लगवा सकती हैं। अगर आप किराए के घर में रहती हैं या फिर डार्क फिल्म लगवाना संभव नहीं है। तो इस दक्षिण या पश्चिम दिशा की खिड़कियों पर भारी परदे लगाएं, ताकि उस दिशा से सीधी रोशनी या तेज प्रकाश आपके बेडरूम में प्रवेश ना कर सके।(परदे खरीदते समय इन बातों का ध्यान)

इन बातों का रखें ध्यान

bedroom window

बेडरूम में खिड़कियां बनवाने के बाद आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। जैसे-

  • खिड़कियों को दिन में एक बार जरूर खोलें ताकि आपके बेडरूम में ऊर्जा का संचार हो सके।
  • खिड़कियों की नियमित रूप से साफ-सफाई(ऐसे करें खिड़कियों की सफाई) करना बेहद आवश्यक है। वहां पर जमी धूल-मिट्टी नेगेटिविटी फैलाती है।
  • अगर खिड़की चटक गई है या उसे खोलने-बंद करने पर आवाज आती है तो उसे तुरंत ठीक करवाएं।

इसे जरूर पढ़ें-इन आईडियाज की मदद से पुराने परदों का करें खूबसूरती से इस्तेमाल

तो अब आप भी बेडरूम में खिड़कियां बनवाएं, लेकिन वास्तु के इन नियमों को ध्यान में रखकर अपने कमरे व जीवन में खुशहाली लेकर आएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।