घर में शांति, भाग्य, समृद्धि, सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए घर के दरवाजे और खिड़कियां भी जिम्मेदार होते हैं। वास्तु के हिसाब से यदि उन्हें उचित दिशा में नहीं रखा जाता है, तो ये घर के निवासियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सकती है। इसलिए जिस तरह आप घर के मुख्य द्वार और अन्य वस्तुओं के लिए वास्तु को उपयोगी मानते हैं, उसी प्रकार आपको घर की खिड़कियों के बारे में जान लेना भी जरूरी है।
वास्तु के हिसाब से न सिर्फ दरवाज़ों बल्कि घर में लक्ष्मी के प्रवेश के लिए खिड़कियों का भी सही दिशा में खुलना और होना जरूरी है। इसलिए घर में खिड़कियां बनाते समय वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है। आइए नई दिल्ली के पंडित एस्ट्रोलॉजी और वास्तु विशेषज्ञ, प्रशांत मिश्रा जी से जानें घर की खिड़कियों से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स के बारे में।