Thu Mar 5, 2026 | Updated 07:00 AM IST
why we should not give any iron item to anyone at night

रात में लोहे का कोई भी सामान दूसरों को क्यों नहीं देना चाहिए?

हिंदू धर्म में कई ऐसी चीजें है, जिनका ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है। अब ऐसे में रात में लोहे का सामान किसी को देना क्यों वर्जित है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-26, 16:59 IST

हिंदू धर्म में किसी को कुछ देने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इससे व्यक्ति को सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कई बार ऐसा होता है, तो कई व्यक्ति कोई सामान मांगने आता है, तो हम उसे दे देते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में किसी व्यक्ति से कोई सामान लेना या फिर देने के लिए भी शुभ समय निर्धारित किया गया है। कुछ सामान ऐसे होते हैं, जिन्हें शाम और रात्रि के समय देने की मनाही होती है। इसे व्यक्ति के जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि रात्रि के समय किसी भी व्यक्ति को लोहे का सामान क्यों नहीं देना चाहिए?

रात में लोहे का सामान क्यों नहीं देना चाहिए?

iron

ज्योतिष शास्त्र में लोहे का संबंध शनिदेव से है और रात्रि के समय लोहे का सामान किसी भी व्यक्ति को देने से शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं और जो व्यक्ति लोहे का सामान देता है, उसे कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और व्यक्ति के जीवन में कभी भी उत्तम परिणाम नहीं मिलते हैं। लोहे किसी व्यक्ति को रात में देने से व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसलिए रात्रि में कभी भी लोहे से संबंधित कोई भी सामान किसी भी व्यक्ति को देने से बचें।

इसे जरूर पढ़ें -   कब दान करने से नहीं मिलता लाभ?

ज्योतिष शास्त्र में लोहे का महत्व

लोहे को शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करने वाला धातु माना जाता है। शनि ग्रह व्यक्ति के कर्मों का फल देता है। लोहा व्यक्ति को धैर्य, अनुशासन और कर्मठ प्रदान करने में मदद करता है। जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष होता है, उनके लिए लोहे की वस्तुएं धारण करना शुभ माना जाता है। लोहे की अंगूठी या कड़ा पहनने से शनि दोष के प्रतिकूल प्रभावों को कम किया जा सकता है। लोहे की अंगूठी भी शनि दोष के निवारण के लिए उपयोग की जाती है। मकर राशि के जातकों के लिए भी लोहा शुभ होता है।

इसे जरूर पढ़ें -  शाम के समय तेल में ये चीजें डालकर जलाएं दीपक, नहीं रुकेगी घर की बरकत

लोहे का धार्मिक महत्व क्या है?

iron items

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लोहा को एक शक्तिशाली तत्व माना जाता है। यह शक्ति, पराक्रम और युद्ध का प्रतीक माना जाता है। भगवान शिव को लोहा से भी जोड़ा जाता है। इसलिए लोहा किसी भी व्यक्ति को देने से ग्रहदोष उत्पन्न हो सकता है। इतना ही नहीं, किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में हवन के लिए लोहे के पात्र का इस्तेमाल किया जाता है। जो सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;