herzindagi
Controversy of kerala story

The Kerala Story: आखिर क्यों यह फिल्म है विवादों में? जानिए 32000 लड़कियों के गायब होने की कहानी

'The Kerala Story' फिल्म में दावा किया जा रहा था कि 32000 लड़कियां गायब होकर ISIS के पास पहुंच गईं। उनका धर्म परिवर्तन हुआ। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से यह विवादों में है, जानिए क्यों?
Editorial
Updated:- 2023-05-09, 16:41 IST

फिल्म 'The Kerala Story' उस दिन से चर्चा में है जिस दिन से इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म को बनाने वाले हैं डायरेक्टर सुदिप्तो सेन। जब ट्रेलर रिलीज हुआ था तब इसे लेकर कई दावे किए गए थे। 32000 लड़कियों के गायब होने का एक आंकड़ा बताया गया था। हालांकि, जब से इस फिल्म पर विवाद शुरू हुआ है तब से ही इस आंकड़े पर बातें चल रही हैं। इस फिल्म का प्लॉट आतंक और धर्म परिवर्तन पर आधारित है। वैसे कुछ राज्यों ने इसे बैन कर दिया है, लेकिन फिर भी इसकी लोकप्रियता घट नहीं रही।

इसका ट्रेलर 26 अप्रैल को रिलीज हुआ था और फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ट्रेड एनालिस्ट मान रहे हैं कि यह फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का रिकॉर्ड दोहरा सकती है। हालांकि, उस फिल्म की तरह इससे जुड़े कई विवाद भी हैं।

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता भियानी, सोनिया बालानी और सिद्धी इदनानी मुख्य भूमिका में है।

kerala story history

पांच दिन में 50 करोड़ कमाई

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर 'द केरल स्टोरी' के कलेक्शन की जानकारी दी है। रिलीज के बाद पहले सोमवार को ही इस फिल्म ने 10.07 करोड़ रुपये की कमाई की है। सोमवार तक इसका कुल कलेक्शन 45.72 करोड़ था और मंगलवार 9 मई तक यह फिल्म 50 करोड़ का मार्क क्रॉस कर चुकी है।

इसे जरूर पढ़ें- क्यों हो रही है फिल्म ‘The Kerala Story’ को बैन करने की मांग?

More For You

क्या है 32000 महिलाओं की कहानी?

अब चलते हैं विवादों की ओर। 'द केरल स्टोरी' में डायरेक्टर ने 32000 लड़कियों का एक आंकड़ा बताया था। ऐसा दावा किया गया था कि फिल्म के जरिए असलियत दिखाने की कोशिश की जा रही है। फिल्म के मुताबिक केरल से 32000 लड़कियों को कट्टरपंथी इस्लामिक ग्रुप्स ने बहका कर ISIS ज्वाइन करने को मजबूर किया। उन्हें सीरिया लेकर आतंकियों के हवाले कर दिया गया।

हालांकि, विवादों के शुरू होने के बाद डायरेक्टर और मेकर्स ने आंकड़ा बदलकर 32000 से 3 कर दिया।

kerala story movies

सुप्रीम कोर्ट में फाइल की गई पेटिशन

'द केरल स्टोरी' के खिलाफ ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही सुप्रीम कोर्ट में एक पेटिशन फाइल कर दी गई है। पेटिशन में इस फिल्म को 'सबसे खराब तरह की हेट स्पीच' और 'ऑडियो वीजुअल प्रोपगेंडा' कहा गया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में इस फिल्म से जुड़ी पेटिशन को खारिज कर दिया गया। कहा गया कि फिल्म ने सर्टिफिकेशन लिया है और बोर्ड द्वारा इसे क्लियर किया गया है।

केरल के चीफ मिनिस्टर पिनाराई विजयन ने इस फिल्म को गलत बताया है। उन्होंने इसे प्रचार और संघ की फिल्म तक कह डाला। कांग्रेस लीडर शशि थरूर ने भी कहा है कि यह फिल्म सिर्फ बढ़ाचढ़ा कर बातें कर रही है और केरल की असलियत यह नहीं है।

kerala story isis

इसे जरूर पढ़ें- विवाद के चलते इन फिल्मों का बदल दिया गया नाम

दो राज्यों में बैन, तो एक में हुई टैक्स फ्री

'द केरल स्टोरी' फिल्म को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बैन कर दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के कारण धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

movie kerala story original story

क्या है इस फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें मुख्य किरदार अदा शर्मा का है। इन तीन लड़कियों को उनकी दोस्त इस्लाम धर्म के बारे में बताती है और उन्हें धर्म परिवर्तन करने को उकसाती है। वो तीनों लड़कियां इस्लाम कुबूल करती हैं और एक मुस्लिम युवा से शादी भी कर लेती हैं। इसके बाद उन्हें जबरदस्ती सीरिया ले जाया जाता है। वहां उन्हें कट्टरपंथी ग्रुप ISIS को सौंप दिया जाता है। वहां उनके साथ क्या होता है, वो तीनों कैसे अपनी जिंदगी बिताती हैं यही स्टोरी है।

'द केरल स्टोरी' को लेकर दो ग्रुप्स बंट चुके हैं। एक वो हिस्सा जो इसे सही मानता है और एक वो जो फिल्म में बताई हुई बातों को सिर्फ प्रोपगेंडा मानता है।

आपकी इस फिल्म को लेकर क्या राय है? हमें इसके बारे में आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।