पश्चिम बंगाल की इन अनसुनी जगहों के बारे कितना जानते हैं आप

अगर आप भी पश्चिम बंगाल की अनसुनी जगहों पर घूमना चाहते हैं तो इन जगहों पर ज़रूर पहुंचना चाहिए।

know unknown tourist places in west bengal

पश्चिम बंगाल में कुछ ऐसी कई जगहें हैं जहां हर महीने लाखों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। देश की पहली राजधानी होने के चलते यहां ऐसी कई जगहों का निर्माण हुआ, जो आज विश्व प्रसिद्ध हैं। लेकिन, बहुत से लोग शहर की हलचल से बचने के लिए किसी अनसुनी जगहों की तलाश में भी रहते हैं, जहां शांतिपूर्ण समय बिता सके। ऐसे में अगर आप भी किसी एकांत जगह घूमने की तलाश में है, तो इस लेख में हम आपको पश्चिम बंगाल की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बहुत कम लोग ही घूमने के लिए पहुंचते या उस जगह के बारे में जानते हैं, तो आइए जानते हैं।

प्रिंसेप घाट

unknown tourist places in west bengal inside

वैसे तो पश्चिम बंगाल में कई प्रसिद्ध और अनसुनी घाट है लेकिन, सबसे अधिक चर्चित घाट, प्रिंसेप घाट है। हुगली नदी के तट पर मौजूद प्रिंसेप घाट कोलकाता की एक बेहतरीन जगह है। यह जगह शानदार सूर्योदय और सूर्यास्त के अद्भुद दृश्यों के लिए जानी जाती है। घाट के किनारे ठंडी हवा के सामने किसी अनसुनी जगह घूमने का एक अलग ही मज़ा है। इस घाट पर आप नाव की सवारी भी कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह जगह खासकर कपल्स के बीच भी बेहद फेमस है।

जोड़ासाँको ठाकुर बारी

unknown tourist places in west bengal inside

पश्चिम बंगाल में मौजूद जोड़ासाँको ठाकुर बारी एक ऐतिहासिक जगह होने के साथ-साथ एक अनसुनी जगह भी है। इस जगह बहुत कम लोग ही घूमने के लिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी गुमनाम जगह के साथ किसी ऐतिहासिक जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप जोड़ासाँको ठाकुर बारी जा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह जगह टैगोर परिवार का पैतृक घर है, जिसे 1784 में बनाया गया था।(कोलकाता की इन जगहों पर घूमने पहुंचे)

सोनारी वन

unknown tourist places in west bengal inside

शहर की भीड़-भाड़ से दूर सोनारी वन पश्चिम बंगाल में एक छिपा हुआ रत्न है। हर तरफ हरियाली ही हरियाली मौजूद है, जहां घूमने का एक अलग ही मज़ा है। अगर आप पार्टनर के साथ किसी एकांत और गुमनाम जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इससे बेहतरीन कोई जगह नहीं हो सकती हैं। इस वन के अंदर बहने वाली प्राचीन नदी, इस जगह को और भी खास बनाती है। यहां आदिवासी जीवन से भी परिचित होने का मौका मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें:दिल्ली के बेहद करीब है उत्तर प्रदेश का यह खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट

नालबन पार्क

hidden tourist places in west bengal inside

मनमोहक दृश्यों से घिरी नालबन पार्क एक बेहद खूबसूरत जगह होने के साथ-साथ एक गुमनाम जगह भी है। आसपास की खूबसूरत वादियों में घूमना किसी बेहतरीन पल से कम नहीं है। हजारों तरह के पेड़ और फूल आदि चीजों के बीच किसी अनसुनी जगह घूमना है, तो आपको भी यहां ज़रूर पहुंचना चाहिए। यहां आप शांति से कुछ पल बिता सकते हैं। एक तरह ये जगह प्रकृति प्रेमी के लिए किसी जन्नत से भी काम भी नहीं है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit(@upload.wikimedia.org,www.silverkris.com)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP