Chocolate Day 2023: आखिर कितने साल पुराना है चॉकलेट का इतिहास

छोटे बच्चे हो या फिर बड़े वैसे तो हर उम्र के व्यक्ति को चॉकलेट खाना पसंद होता है लेकिन क्या आपको पता है कि इसके पीछे का इतिहास क्या है। चलिए आज हम आपको बताते हैं। 

 
what is the history of chocolate

वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन को हम चॉकलेट डे के रूप में मनाते हैं। इस दिन हम अपने करीबी दोस्तों को या फिर अपने पार्टनर को चॉकलेट देते हैं। वहीं काफी कम लोग होंगे जिन्हें यह पता होगा कि आखिर चॉकलेट के पीछे का इतिहास क्या है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि चॉकलेट का इतिहास क्या है।

कैसे हुई चॉकलेट की खोज?

chocolate history

आपको जानकर हैरानी होगी पर चॉकलेट लगभग 4000 साल पुरानी है। आपको बता दें कि चॉकलेट का इतिहास लैटिन अमेरिका से शुरू होता है। कई सालों पहले मेसोअमेरिका सभ्यता यानी आज के दक्षिण पूर्व मेक्सिको में कोकोआ की खेती बड़े पैमाने पर होती थी।

आपको बता दें कि कोकोआ की बींस यानी कोकोआ बींस से चॉकलेट बनाया जाता है।(क्यों मनाया जाता है चॉकलेट डे?) यह बात अभी तक वैज्ञानिक पता नहीं कर पाए हैं कि मेसोअमेरिका सभ्यता के लोग चॉकलेट खाते थे या नहीं। इसका स्पष्ट इतिहास माया सभ्यता के लोगों से शुरू होती है। वे इसी क्षेत्र में करीब 1000 साल पहले रहा करते थे। मेक्सिको के लोगों को चॉकलेट की खोज का श्रेय भी दिया जा सकता है।

इन लोगों ने ही सबसे पहले अमेजन बेसिन के वर्षा वनों में चॉकलेट के पेड़ देखें और इनका इस्तेमाल करना शुरू किया था। उस समय इसका सेवन एक पेय पदार्थ के तौर पर किया जाता था। कोकोआ की बींस का स्वाद कड़वा था इसलिए शुरुआत में चॉकलेट का इस्तेमाल एक मुद्रा के तौर पर किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Chocolate Day Wishes: चॉकलेट डे पर अपने प्रेमी को भेजें मिठास से भरे ये रोमांटिक मैसेज

पहले ऐसे किया जाता था चॉकलेट का इस्तेमाल

मेक्सिको के माया सभ्यता के लोग चॉकलेट का इस्तेमाल धार्मिक कर्मकांडों के लिए करते हैं। पहले के समय में दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते थे। वह कोकाओ गॉड को भी अपना देवता मानते थे।

यह तो हो गई चॉकलेट के इतिहास की बात लेकिन अब हम आपको बताएंगे कि चॉकलेट शब्द का अर्थ क्या होता है।(14 फरवरी को ही क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन डे, जानें पूरी कहानी) चॉकलेट शब्द मूल रूप से स्पैनिश भाषा से लिया हुआ है। आपको बता दें कि चॉकलेट शब्द माया और एजटेक सभ्यता से आया है। एजटेक सभ्यता की भाषा में चॉकलेट का अर्थ होता है खट्टा या कड़वा होता है।

इसे भी पढ़ें: Propose Day Wishes: प्रपोज डे पर अपने Valentine को भेजें ये खूबसूरत प्रपोजल मैसेज

आपको चॉकलेट के इतिहास बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं साथ ही फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP