herzindagi
image

Gardening Tips: बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया क्या है और इंडोर प्लांट में कैसे इस्तेमाल करें? पौधे में फूल ही फूल होंगे

Biofertilizer Bacteria: अगर आप भी गार्डिंग का शौक रखते हैं, तो बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया के इस्तेमाल से पौधे में फूल ही फूल खिलेंगे। आइए जानते हैं कैसे उपयोग करना है। 
Editorial
Updated:- 2025-02-01, 12:45 IST

What Is Biofertilizer Bacteria And How To Use: आजकल गार्डिंग करना लगभग हर किसी को पसंद होता है। इसलिए जब भी किसी को समय मिलता है, वो होम गार्डन में तरह-तरह पौधे लगाते रहते हैं।

होम गार्डन में पौधा लगाना तो आसान है, लेकिन जब पौधे की ग्रोथ नहीं होती है, तो कई लोग तरह-तरह की खाद का इस्तेमाल करते हैं, ताकि पौधे की ग्रोथ बड़े और फूल खिलें। होम गार्डन के लिए कई लोग केमिकल युक्त खाद का भी इस्तेमाल करते हैं।

अगर आप भी चाहते हैं कि इंडोर प्लांट्स की ग्रोथ भी अच्छी और पौधों में फूल ही फूल हो, तो आपको बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया का इस्तेमाल जरूर करना करना चाहिए। बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया एक जैविक उर्वरक है, जो पौधे की ग्रोथ के लिए सही माना जाता है।

बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया क्या है?

how to use biofertilizer bacteria in indoor plants

सबसे पहले यह जान लेते हैं कि आखिर बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया क्या है, ताकि पौधे में इस्तेमाल करने में कोई परेशानी न हो। ऐसे में आपको बता दें कि बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया जैविक उर्वरक के रूप में काम करता है। इसके इस्तेमाल से पौधे की जड़ों से लेकर मिट्टी मौजूद पोषक तत्वों को उर्वरक रूप में बनाने का काम करता है।

बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया के बारे में यह भी कहा जाता है कि इसमें मौजूद बैक्टीरिया पर्यावरण के अनुकूल होते हैं, जो मिट्टी में आसानी से घुल जाते हैं और पौधे की ग्रोथ में हेप्ल करते हैं। इसके इस्तेमाल से मिट्टी में मौजूद कीड़े-मकोड़े भी दूर रहते हैं। इसके इस्तेमाल से फूल भी अधिक खिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: पौधे को जल्दी करना चाहती हैं बड़ा, अपनाएं ये टिप्स

बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया का इस्तेमाल कैसे करें

how to use biofertilizer bacteria

बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया के बारे में जानने के बाद आप यह जान लेते हैं कि इसका इस्तेमाल पौधे में किस तरह किया जाता है ताकि आप भी इंडोर प्लांट की ग्रोथ कर सकें।

सबसे पहले आपको बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया का घोल तैयार करना होगा।
इसके लिए 3-4 चम्मच बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया को 1 लीटर पानी में डालकर अच्छे से घोल तैयार कर लें।
घोल तैयार करने के बाद मिश्रण को पौधे की मिट्टी में चारों तरफ डालकर अच्छे से मिल दें। इसके बएक दिन बाद पौधे में पानी डालें।
बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया मिट्टी में अच्छे से घुल जाते हैं, जिसकी वजह से पौधे की मिट्टी उर्वरक बन जाती है।    

बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया के फायदे

what is biofertilizer bacteria

बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया पौधों के लिए बेस्ट माने जाते हैं। इसके इस्तेमाल से एक नहीं, बल्कि फायदे मिलते हैं। जैसे- इसके इस्तेमाल से मिट्टी अधिक उपजाऊ बनती है। यह मिट्टी में घूमने के बाद अन्य कई पोषक तत्वों को उपलब्ध कराकर पौधों की वृद्धि में सहायता करता है।

बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया को पर्यावरण के अनुकूल माना जाता है। कहा जाता है कि इसके इस्तेमाल से पौधे की मिट्टी से लेकर जल प्रदूषण का खतरा कम रहता है। इसलिए यह इंडोर प्लांट्स के लिए सही माना जाता है।

बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया सिर्फ पौधे की ग्रोथ ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि इसके इस्तेमाल से पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसके इस्तेमाल से पौधे जल्दी खराब नहीं होते हैं। यह मिट्टी की संरचना में सुधार भी करता है।

इसे भी पढ़ें: Gardening Tips: इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल, हो जाएंगे हरे-भरे

बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया किन-किन पौधों में कर सकते हैं?

what is biofertilizer bacteria and how to use in indoor plants in hindi

अब यह जान लेते हैं कि बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया का इस्तेमाल किन-किन इंडोर पौधे में कर सकते हैं। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया का इस्तेमाल आप कई फूलों जैसे- गुलाब, मोगरा, चमेली, गेंदा, सूरजमुखी, मनी प्लांट और लैवेंडर जैसे फूल वाले पौधों में कर सकते हैं।

इसके अलावा, आप सब्जी के प्लांट में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे- टमाटर, पालक, मिर्ची, बैंगन, नींबू, धनिया पत्ता, गोभी आदि कई सब्जियों के प्लांट में इस्तेमाल कर सकते हैं।

नोट: अगर आप बायोफर्टिलाइजर बैक्टीरिया खरीदना चाहते हैं, तो आप पास में मौजूद किसी भी खाद की दुकान या भीड़ भंडार की दुकान पर जा सकते हैं। यह बहुत कम पैसा में मिल जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@rukminim,roibiologicals.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।