herzindagi
should we keep pigeon feather at home

घर में कबूतर का पंख रखने से क्या होगा?

हिन्दू धर्म में कबूतर को धन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में कबूतर से हमें कई ऐसे संकेत मिलते हैं जो मां लक्ष्मी की कृपा होने या धन आगमन को दर्शाते हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-01-12, 16:15 IST

Ghar Mein Kabutar Ka Pankh Rakhne Ka Matlab: हिन्दू धर्म में कबूतर को धन का प्रतीक माना जाता है। साथ ही, इसे मां लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा जाता है। ऐसे में कबूतर से हमें कई ऐसे संकेत मिलते हैं जो मां लक्ष्मी की कृपा होने या धन आगमन को दर्शाते हैं। 

वहीं, कुछ अशुभ संकेत भी कबूतर के माध्यम से हमें प्राप्त होते हैं। ठीक ऐसे ही कबूतर के पंख से जुड़ी भी कई मान्यताएं हैं। ऐसा कहा जाता है कि कबूतर का पंख टूटकर घर में गिर जाए तो यह शुभ होता है। इसके पीछे कोई शुभ आर लाभकारी संकेत छिपा हो सकता है। 

वहीं, अगर कोई कबूतर का पंख घर में रख ले और इसके पीछे भी कई महत्वपूर्ण संकेत छिपे हुए हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि कबूतर का पंख घर में रखना अच्छा होता है या बुरा। साथ ही, उन्होंने कबूतर के पंख से जुड़ी कुछ जरूरी बातें भी हमें बताईं। 

क्या घर में रख सकते हैं कबूतर का पंख?

ghar mein kabutar ka pankh rakhna

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अगर कबूतर का पंख आकर गिर जाए तो यह धन के आने का प्रतीक माना जाता है। अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो यह इस बात का संकेत है कि वह पासा अब जल्दी ही आपको मिलने वाला है। 

यह भी पढ़ें: Signs Of Pigeon: घर में आता है कबूतर तो हो जाएं सतर्क, जानें इन संकेतों का अर्थ

इसके अलावा, घर में कबूतर का पंख गिरना कर्ज से मुक्ति को भी दर्शाता है। वहीं, कबूतर का गिरा हुआ पंख घर में रखना अच्छा माना जाता है लेकिन इसके घर की तिजोरी या घर के बेडरूम में रखना चाहिए। मंदिर में पंख नहीं रखना चाहिए।

kya ghar mein kabutar ka pankh rakhna chahiye

इसके पीछे का कारण है कि कबूतर का टूटा हुआ पंख अशुद्ध माना जाता है। इसलिए इसे पूजा घर में नहीं रखना चाहिए। हालांकि यह पंख घर की तिजोरी या बेडरूम में रखने से कई लाभ मिलते हैं। तिजोरी में इसे रखन से धन लाभ होने लगता है।

यह भी पढ़ें: घर में कबूतर मरने का क्या है मतलब? जानें

बेडरूम में बिस्तर के नीचे या फिर अलमारी में कबूतर का पंख रखना ववाहिक जीवन में शुभता और खुशहाली लेकर आता है। वैवाहिक जीवन का कैसा भी तनाव दूर होने लगता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और प्रेम में बढ़ोतरी होती है।  

 

अगर आपके भी घर में कभी कबूतर का कोई पंख गिरा हो और आपने उसे घर में रख लिया हो तो ;इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लीजिए कि आखिर घर में कबूतर का पंख रखना चाहिए या नहीं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।