Tue Mar 3, 2026 | Updated 05:37 AM IST
chandra grahan on phalgun purnima 2026 peepal tree puja benefits

फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया, इस पेड़ की पूजा से बढ़ेगा धन और घर आएंगी मां लक्ष्मी

Phalgun Purnima 2026 Upay: पूर्णिमा तिथि को मां लक्ष्मी की तिथि माना जाता है। ऐसे में इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने से न सिर्फ जीवन के दुखों का अंत होता है बल्कि धन-धान्य में वृद्धि भी प्राप्त होती है। वहीं, फाल्गुन पूर्णिमाके दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे सरल तरीका है इस पेड़ की पूजा।
Editorial
Updated:- 2026-03-02, 15:12 IST

साल 2026 की फाल्गुन पूर्णिमा बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। साथ ही, इस दिन होलिका दहन का पर्व भी मनाया जाएगा। हालांकि ग्रहण के कारण इस साल होलिका दहन 2 मार्च को ही किया जाना शुभ माना जा रहा है। यूं तो ग्रहण को अशुभ माना जाता है लेकिन शास्त्र बताते हैं कि ग्रहण के दौरान और उसके ठीक बाद किए गए धार्मिक उपाय कई गुना अधिक फलदायी होते हैं। विशेष रूप से उस पेड़ की पूजा जिसमें मां लक्ष्मी का साक्षात वास है। किसी भी पूर्णिमा तिथि पर पीपल के पेड़ की पूजा करना बहुत उत्तम माना जाता है मगर इस साल फाल्गुन पूर्णिमा पर इस पेड़ की पूजा का शुभ फल कई अधिक गुना ज्यादा मिलेगा। ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

फाल्गुन पूर्णिमा और पीपल पूजा का महत्व

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, पीपल के वृक्ष के मूल में ब्रह्मा जी, मध्य में विष्णु जी और अग्र भाग में शिव जी का निवास होता है। फाल्गुन पूर्णिमा पर जो कि साल की अंतिम पूर्णिमा होती है, पीपल की पूजा करने से पूरे वर्ष के पुण्यों का लाभ मिलता है।

phalgun purnima 2026 benefits of peepal tree puja

चंद्र ग्रहण के प्रभाव को कम करने और चंद्रमा को बली बनाने के लिए भी पीपल की पूजा अचूक मानी गई है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन पीपल की परिक्रमा करता है उसके जीवन से दरिद्रता का नाश होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर स्थायी निवास करती हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी होली पर निकालते हैं पितरों के लिए नए कपड़े? जानें कब और कैसे करें दान

धन वृद्धि के लिए कैसे करें पीपल की पूजा?

पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। एक तांबे के लोटे में जल भरें और उसमें थोड़ा कच्चा दूध, अक्षत और चीनी या गुड़ मिलाएं। पीपल की जड़ में यह जल अर्पित करते हुए 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।

जल चढ़ाने के बाद पीपल के तने पर सात बार कच्चा सूत या कलावा लपेटें और सात परिक्रमा करें। शाम के समय ग्रहण काल समाप्त होने के बाद या प्रदोष काल में पीपल के नीचे सरसों के तेल का एक दीपक जलाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- पूजा के बाद होलिका दहन की राख घर में कहां रखनी चाहिए? जानें सही स्थान और नियम

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का विशेष उपाय

अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो फाल्गुन पूर्णिमा की शाम पीपल के एक गिरे हुए पत्ते को धोकर उस पर केसर या चंदन से 'श्रीं' लिखें। इस पत्ते को मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें।

chandra grahan on phalgun purnima 2026

अगले दिन इसे अपनी तिजोरी या पर्स में रख लें। पीपल का यह पत्ता साक्षात लक्ष्मी का रूप माना जाता है जो धन को आकर्षित करता है। साथ ही, इस दिन जरूरतमंदों को सफेद वस्तुओं का दान करना भी अत्यंत शुभ फल देता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;